गरीबों के मिथुन हुआ करते थे अक्षय कुमार, मेरे गानों ने बनाया स्टार – अभिजीत भट्टाचार्य का दावा

अभिजीत भट्टाचार्य ने विवादित बयान दिया है उन्होंने अक्षय कुमार को गरीबों का मिथुन चक्रवती बताया, साथ ही बोला की "मेरे गानों की वजह से स्टार बने" और बताया जब उन्हें लॉन्च किया गया तब वो स्टार नहीं थे।

0
513

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने अक्षय कुमार पर विवादित टिप्पणी की है। अभिजीत ने ये भी दावा किया कि उनके गानों के कारण अक्षय स्टार बने हैं। सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अपने गानों के अलावा अपने बयान के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अभिजीत ने अब अक्षय कुमार पर विवादित बयान दिया है। अभिजीत ने कहा कि उनके गानों के कारण ही अक्षय स्टार बन गए थे। इससे पहले वह गरीबों के मिथुन चक्रवर्ती हुआ करते थे।

अभिजीत भट्टाचार्य एक लाइव सेशन में बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ‘म्युजिक में बहुत ताकत होती है। वह एक एक्टर को स्टार बना देता है। चाहे वह देवानंद हो या राज कपूर। अक्षय कुमार जब फिल्मों में आए थे तो उन्हें गरीबों का मिथुन चक्रवर्ती माना जाता था। जिस तरह से मिथुन चक्रवर्ती को गरीबों का अमिताभ बच्चन कहा जाता था। लेकिन, मेरी आवाज ने उन्हें स्टार बना दिया।’

खिलाड़ी के गानों ने बनाया स्टार

अभिजीत ने लाइव सेशन में कहा कि साल 1992 में आई फिल्म खिलाड़ी के बाद अक्षय कुमार स्टार बने थे। इस फिल्म के बाद ही उन्हें खिलाड़ी टैग मिला। फिल्म के गाने “वादा रहा सनम” काफी हिट हुआ था। अभिजीत भट्टाचार्य ने ही इस गाने को अपनी आवाज दी थी। सिंगर के मुताबिक, ‘मेरी आवाज अक्षय कुमार पर सूट करती है। मेरी ही आवाज के कारण आज वह स्टार बन गए हैं।

शाहरुख में क्लास, सुनील शेट्टी रफ एंड टफ

अभिजीत भट्टाचार्य के मुताबिक, “ये मायने नहीं रखता है कि मैं कितना अच्छा गाना गाता हूं। बल्कि ये मायने रखता है कि मैं एक्टर के लिए गाना गा रहा हूं या फिर किसी स्टार के लिए।” अभिजीत के मुताबिक, एक तरफ शाहरुख खान है तो दूसरी तरफ सुनील शेट्टी है। शाहरुख खान में एक क्लास है और सुनील शेट्टी रफ एंड टफ। जब कोई सुनील के लिए गाना गाता है तो आवाज में आक्रमक और जंगलीपन होना चाहिए। मैंने दोनों के लिए गाने गाए और दोनों सुपरहिट रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here