टिकरी के बाद गाजीपुर बॉर्डर से भी हटाए गए बैरिकेट्स, राकेश टिकैत ने कहा- रास्ते खोल दिए जाएं तो भी हम संसद फसल बेचने जाएंगे

11 महीने से टिकरी बॉर्डर पर लगे बैरिकेट्स के बाद अब गाजीपुर बॉर्डर पर लगे बैरिकेट्स को हटाया जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरकार की तरफ से आदेश है, इसलिए हम बैरिकेडिंग हटाकर रास्ता खोल रहे हैं।

0
263

11 महीनों से टिकरी बॉर्डर पर लेकर बैरिकेट्स को पुलिस के द्वारा हटा दिया गया है। लेकिन अब खबर मिल रही है कि टिकरी बॉर्डर के बाद गाजीपुर बॉर्डर से भी बैरिकेट्स को हटा दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने हिंदुस्तान को जानकारी दी है कि सरकार की तरफ से आदेश है, इसलिए हम बैरिकेडिंग हटाकर रास्ता खोल रहे हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन पर दिल्ली पुलिस की तरफ से की गई बेरिकेडिंग आज हटाई जा रही है। इस एक्सप्रेस-वे पर 11 महीने से इस लेन पर बंद यातायात है। जिसके कारण आसपास के लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

डीसीपी (पूर्व), दिल्ली, प्रियंका कश्यप ने कहा कि कि यह सेक्टर-2 और-3 है। यह NH9 है, हम इसे खोल रहे हैं। एनएच 24 को भी खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के चलते यह रास्ता काफी समय से बंद था। वहीं इस पूरी घटना पर किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसान कहीं पर भी अपनी फसल बेच सकते हैं। रास्ते खुलेंगे तो हम भी अपनी फसल बेचने पार्लियामेंट में जाएंगे। पहले हमारे ट्रैक्टर दिल्ली जाएंगे। हमने रास्ते नहीं रोक रखे हैं। सड़क जाम करना हमारे विरोध का हिस्सा नहीं है। हम आगे की योजना बनाकर बताएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here