सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद अब नहीं बन पाएगा MS Dhoni की बायोपिक का सीक्वल

सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में उनका किरदार निभाया था। फिल्म के सीक्वल के लिए भी वह पहली पसंद थे। लेकिन फिल्म के सह-प्रोडूसर का कहना है कि जिस तरह से सुशांत ने धोनी का किरदार निभाया था उसके बाद खुद धोनी और उनके फैंस इस किरदार के लिए किसी और एक्टर को नहीं चुन सकते।

0
473

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत का यूं अचानक ऐसा कदम उठाने के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन कहा जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से डिप्रेशन का शिकार थे। सुशांत के सुसाइड के बाद पूरा बॉलीवुड इस समय सदमे में है। सुशांत के पास आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों के ऑफर थे। जिसमे महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक का सीक्वल भी शामिल था।

‘MS Dhoni- The Untold Story’ से अपने करियर को नया मुकाम देने वाले सुशांत इस फिल्म के सीक्वल के लिए डायरेक्टर की पहली पसंद थे। लेकिन अब उनके जाने के बाद शायद इस फिल्म के सीक्वल पर भी ब्रेक लग जाए। महेंद्र सिंह धोनी के बिजनेस मैनेजर और उनकी बायोपिक के को-प्रोड्यूसर अरुण पांडे का कहना है कि जिस तरह से सुशांत ने धोनी का किरदार निभाया था उसके बाद खुद धोनी और उनके फैंस इस किरदार के लिए किसी और एक्टर को नहीं चुन सकते।

ABP न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक अरुण पांडे ने कहा ‘सुशांत से MS की बायोपिक के सीक्वल को लेकर काफी समय से बात चल रही थी। लेकिन उनके जाने के बाद अब सब खत्म हो गया है। मैं इस खबर के बाद से सदमे में हूं। हमने फिल्म के दौरान करीब 100 दिनों तक एक साथ वक़्त बिताया था। सुशांत बेहद शांत स्वभाव के इंसान थे। लोगों को आज भी उनकी वीडियो याद है जिसमे उन्होंने धोनी से बेहतरीन हेलीकॉप्टर शॉट खेला था। सुशांत क्रिकेट को काफी पसंद करते थे। ‘काई पो छे’ फिल्म के बाद ही उन्हें MS की बायोपिक में काम करने का मौका दिया गया था। लेकिन अब सब खत्म सा हो गया है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here