रोहिणी आचार्य ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को निशाने पर लेने के बाद BJP और JDU के नेताओं को भी निशाने पर ले लिया। वो अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखती है 15 वर्षों से सत्ता में बैठकर क्या मक्खी मार रहे थे। एक भी लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट ना लगा सके। क्या समुद्र को भी बिहार लाने का इरादा था या बिहार को ही प्रवासी मजदूरों की तरह समुद्र के किनारे भेजने का इरादा था।
जवाब दो कुर्सी कुमार या कुर्सी छोड़ दो।
15 वर्षों से सत्ता में बैठकर..!
क्या मक्खी मार रहे थे..?
एक भी लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट नहीं लगा सके..!
क्या समुद्र को भी..?
बिहार लाने का इरादा था..!
या बिहार को ही..!
प्रवासी मजदूरों की तरह..!
समुद्र के किनारे भेजने का इरादा था!
जवाब दो कुर्सी कुमार..!
नहीं तो कुर्सी छोड़ दो..!!— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) May 21, 2021
रोहिणी ने सीएम को वाणप्रस्थ आश्रम में जाने की सलाह दी
मामला गर्मी में तब आया जब सुशील मोदी ने बुधवार को एक ट्वीट किया और उसमे लिखा तेजस्वी यादव ने जिन कोविड अस्पतालों की शुरुआत की है उसमे इलाज के लिए अपनी दो बहनों को रखा है। क्योंकि उनकी दो बहनें एमबीबीएस डॉक्टर है। बस फिर क्या था इतने में रोहिणी ने अपने ट्विटर अकाउंट से सुशील मोदी को चेता दिया।
उन्होंने सुशील मोदी को लिखा आज के बाद मेरी या मेरी बहनों का नाम लिया ना ये लिचर तो मुंह थुर देगे आके। भाग यहां से राजस्थानी मेंढक। वहीं एक दूसरे पोस्ट में लिखती है खबरदार आज के बाद तू या तेरे भोंपू, मेरी बहनों के बारे में बोला ना तो समझ लेना, जाकर अपनी सोकॉल्ड प्रोफेसर बीबी से (पता है कैसे बनी) पूछ लेना बेटियों से कैसे बात कि जाती है। और रोहिणी ने चेताया कि किस्मत अच्छी है वो यहां नहीं है नहीं तो अच्छे से इलाज कर देती।
यही नहीं उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वायरस तक बता डाला। लिखती है “सच में इस वायरस से बड़ा धूर्त और बहरूपिया कोई नहीं।”
सच मे इस वायरस से बड़ा धूर्त और बहुरूपिया कोई नही है! pic.twitter.com/kRyWeUBNYb
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) May 21, 2021
सुशील मोदी ने कहां तेजस्वी यादव को सरकारी आवास के बजाय अवैध तरीके से पटना में बनाए मकानों को हॉस्पिटल बनाना चाहिए था। जहां गरीबों का मुफ्त इलाज होता। इसी ट्वीट के बाद रोहिणी आचार्य के ट्वीट पर ट्वीट आने लगे।



