शिवसेना नेता की ख्वाहिश, मोदी को हराने के लिए सब विपक्षियों को एक होना चाहिए

शिवसेना के प्रमुख प्रवक्ता संजय राउत का कहना है कि अगर प्रधानमंत्री मोदी को हराना है तो सभी पार्टियों को एक होना होगा। उनका कहना है कि बीजेपी एक ऐसा दल है जो बहुत मजबूत है। इस सरकार को गिराने के लिए सभी को एक साथ आना होगा।

0
287

कहा जाता है कि जब किसी व्यक्ति की कामयाबी को नहीं रोका जा सकता है तो उसकी बुराई की जाती है, उसकी बदनामी की जाती है, उसके खिलाफ षडयंत्र रचे जाते हैं। कुछ इसी प्रकार के षड्यंत्र अब भारत में भी रचे जा रहे हैं। शिवसेना के राज्यसभा सांसद और प्रमुख प्रवक्ता संजय राउत का कहना है कि अगर प्रधानमंत्री मोदी को हराना है और भाजपा की सरकार को गिराना है तो सभी पार्टियों को एक साथ आना होगा। यह वही बात हो गई कि जंगल के राजा शेर को हराने के लिए गधे घोड़े सब एक साथ आएंगे। संजय राउत का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी बहुत मजबूत दल है अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को गिराना है तो सभी विपक्षियों को एक साथ आना होगा।

संजय राउत ने कहा कि विपक्ष को राजनीति में अब एक होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कुछ समय पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रमुख शरद पवार ने भी कहा था कि अब विपक्षियों को एक होना चाहिए। उन्होंने कहा था कि विपक्ष के सभी नेताओं को यह नहीं देखना चाहिए कि उनका नेता कौन है?उन्हें एक साथ आकर लड़ाई लड़नी चाहिए। इसके अलावा संजय राउत का कहना है कि अब यूपीए को अपना दायरा बढ़ाना चाहिए।शरद पवार एक ऐसे नेता हैं जिनकी बात जनता सुनती भी है और मानती भी है। उनका कहना है कि खुद प्रधानमंत्री मोदी भी शरद पवार की बात सुनते हैं। वहीं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक का कहना है कि अगर शिवसेना पवार साहब के नाम की वकालत करती है तो हम शिवसेना के आभारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here