बंगाल में सरकार बनाने के लिए भाजपा ने झोंकी अपनी ताकत, 5 दिसंबर को एक करोड़ घरों तक पहुंचेगी भाजपा

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी 2021 में अपनी सरकार बनाना चाहती है। जिसके लिए पार्टी ने एक योजना बनाई है जिसके तहत 5 दिसंबर तक भाजपा पश्चिम बंगाल के एक करोड़ परिवार तक पहुंचेगी। इस मुहिम का नाम रखा गया है 'आर नोय अन्याय' जिसका अर्थ होता है अब अन्याय और नहीं।

0
482
चित्र साभार: ट्विटर @BJP4India

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा अब पश्चिम बंगाल को फतह करना चाहती है। पश्चिम बंगाल की गद्दी पर भारतीय जनता पार्टी का कोई मुख्यमंत्री बनना चाहती है। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी कई सालों से प्रयास कर रही है और उनका यह प्रयास सफल हुआ, जब भारत में 2019 के लोकसभा चुनाव हुए और भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल में 18 सीटें प्राप्त हुई।

अब यह बताया जा रहा है कि बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है, “ममता बनर्जी सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘दुआरे सरकार’ कार्यक्रम की तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी 5 दिसंबर को 1 करोड़ से अधिक परिवारों तक पहुंचेंगे और इस कार्यक्रम का नाम रखा गया है, “आर नोय अन्याय” जिसका अर्थ होता है अब अन्याय और नहीं।” उनका कहना है कि राज्यभर के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए घरों का दौरा करेंगे और पत्रक वितरित करेंगे और कैसे लोगों को केंद्रीय किसान सम्मान निधि योजना तथा आयुष्मान रोजगार योजना जैसी सुविधाओं से वंचित किया गया यह भी बताएंगे?

हम आपको बता दें भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल फतह करने के लिए पश्चिम बंगाल को 5 टुकड़ों में बांट दिया है जिसमें भारत के कई प्रदेशों के संगठन मंत्रियों को भाजपा को जिताने के लिए कार्यभार सौंप दिया गया है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और भारत के गृह मंत्री अमित शाह आर लगातार पश्चिम बंगाल का दौरा कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here