नीतीश कुमार ने सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मौजूद है। सूत्रों के अनुसार यह बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से तारकेश्वर प्रसाद तथा रेणु देवी को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।रामप्रीत पासवान, जीवेश मिश्रा, रामसूरत राय, अमरेंद्र प्रताप सिंह, मंगल पांडे को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने वाली है। वहीं जनता दल यूनाइटेड की ओर से विजय कुमार चौधरी विजेंद्र यादव अशोक चौधरी, मेवालाल चौधरी, शीला मंडल तथा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की ओर से संतोष मांझी और विकासशील इंसान पार्टी की ओर से मुकेश साहनी को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी।
नीतीश कुमार ने सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। pic.twitter.com/z8aVF8q8IJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2020
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए हैं। भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार तेजस्वी 2 दिन से घर से बाहर ही नहीं आए। तेजस्वी ने अभी भी हार नहीं मानी है बे चुनाव नतीजों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं और दिल्ली में विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं। इस वजह से महागठबंधन इस शपथ ग्रहण समारोह का बायकाट कर दिया है। वहीं लोजपा को समारोह का न्योता ही नहीं मिला, इस वजह से चिराग पासवान और उनकी पार्टी के इकलौते विधायक भी शपथ ग्रहण में नहीं गए।
Image Source: Tweeted by @AHindinews