महागठबंधन में उठे विरोध के स्वर, राजद नेता बोले चुनाव के दौरान राहुल प्रियंका के साथ मना रहे थे पिकनिक

बिहार विधानसभा का चुनाव खत्म हो चुका है नतीजे सबके सामने आ चुके हैं अब महागठबंधन के दलों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के नेता शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है।

0
327

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। आज नीतीश कुमार शाम को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर सातवीं बार शपथ लेंगे। बिहार को दो डिप्टी सीएम मिलेंगे, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से उपमुख्यमंत्री का पद छिन जाएगा और उन्हें केंद्र में मंत्री बना दिया जाएगा। इसी बीच बिहार उपचुनाव के नतीजों के बाद अब महा गठबंधन में मतभेद सामने आने लगे हैं। राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस की टॉप लीडरशिप निशाना साधा है,साथ ही साथ चुनाव लड़ने वाली पार्टी के नेता राहुल पर शिवानंद तिवारी ने कहा, ” गठबंधन के लिए कांग्रेस बाधा की तरह रही!” वह बोले, “चुनाव तो कांग्रेस ने 70 सीटों पर लड़ा,लेकिन 70 रैलियां भी नहीं की!..” शिवानंद का कहना है कि चुनाव के वक्त राहुल गांधी पिकनिक मना रहे थे!

शिवानंद तिवारी ने न्यूज़ एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “राहुल गांधी केवल 3 दिन के लिए बिहार में आए… प्रियंका गांधी तो आई ही नहीं…जिन लोगों को बिहार से सरोकार नहीं था वह लोग यहां आए यह ही नहीं है!..” वह बोले, “जब चुनाव पूरे जोर शोर से चल रहा था। तब राहुल गांधी शिमला में प्रियंका के घर पर पिकनिक मना रहे थे।” तिवारी ने यह भी कहा, “क्या कोई पार्टी ऐसी चलाई जाती है? जिस तरह से कांग्रेस को चलाया जा रहा है। उनके हिसाब से यह आरोप लग सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी राहुल गांधी से ज्यादा उम्र दराज हैं। लेकिन उन्होंने राहुल से ज्यादा रैलियां की,राहुल ने केवल 3 रैलियां की … क्योंकि यह दिखाता है कि कांग्रेस बिहार के इलेक्शन को लेकर गंभीर नहीं थी… पहले यह खबर थी कि प्रियंका गांधी बिहार आएंगी लेकिन यह भी नहीं हुआ!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here