अनुराग कश्यप पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री, रामदास अठावले की पार्टी में हुई शामिल

बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने सोमवार को रामदास अठावले की पार्टी भारतीय रिपब्लिक पार्टी की सदस्यता ली कुछ समय पहले अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया था।

0
425

लगातार बॉलीवुड के कुछ लोग भारतीय राजनीति में आ रहे हैं। इसी बीच सोमवार को यह खबर आ रही है कि मशहूर अभिनेत्री पायल घोष ने रामदास अठावले की पार्टी भारतीय रिपब्लिकन पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। पायल घोष ने कुछ समय पहले मशहूर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया था। पायल घोष को पार्टी में ज्वाइन होने के बाद आरबीआई की महिला विंग का उपाध्यक्ष नामित किया गया है।

पायल का जन्म 13 नवंबर 1989 को कोलकाता में हुआ था। पायल ने कोलकाता के सेंट पॉल्स मिशन स्कूल से पढ़ाई की है। उसके बाद उन्होंने कोलकाता से पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स की पढ़ाई की। पायल ने अपनी पहली फिल्म में उनका छोटा सा रोल निभाया था। फिल्म में उन्होंने गांव की लड़की और बंगाली स्वतंत्रता सेनानी की बेटी का रोल निभाया था। पायल के घरवाले नहीं चाहते थे कि वह फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनायें। लेकिन पायल को फिल्मों में काम करना पसंद था इसीलिए वे कोलकाता से भागकर मुंबई आ गई और यहां आकर किशोर एक्टिंग अकैडमी को ज्वाइन किया और उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।

पायल के पार्टी में शामिल होने पर आठवले ने कहा, ”पार्टी में शामिल होने के लिये मैं उनका धन्यवाद करता हूं और उनका स्वागत करता हूं।” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिसने अनुराग कश्यप को किया घायल वो है पायल। पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस सिलसिले में उन्होंने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज करवाया है। हालांकि कश्यप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here