कांग्रेस को लगातार अध्यक्ष पद पर विपक्ष का हमला सहन करना पड़ रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का एक ट्वीट विवादों में आ गया है। जिसके माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर अध्यक्ष पद के लिए तंज कसा। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने ट्वीट किया, “देखना एक दिन कैंसर, कोरोना सबकी दवा मिल जाएगी। यहां तक की मंगल पर पानी और एलियन से भी सम्पर्क हो जाएगा। बस… कांग्रेस को ढंग का अध्यक्ष नहीं मिलेगा!”
देखना एक दिन कैंसर, कोरोना सबकी दवा मिल जाएगी।
यहां तक की मंगल पर पानी और एलियन से भी सम्पर्क हो जाएगा।
बस… कांग्रेस को ढंग का अध्यक्ष नहीं मिलेगा!
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) September 2, 2020
भाजपा ने यह हमला कांग्रेस पर इसलिए किया है क्योंकि कुछ दिनों पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग हुई थी। जिसमें यह तय होना था कि सोनिया गांधी के स्थान पर कोई गैर नेहरू गांधी परिवार का व्यक्ति कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लौट के बुद्धू घर को आए जैसी स्थिति कांग्रेस में बरकरार रही। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी सोनिया गांधी! जबकि इसके विपरीत भाजपा का लोकतंत्र ज्यादा मज़बूत दिखाई देता। अगर हम भारतीय जनता पार्टी के पहले से लेकर वर्तमान अध्यक्षों को देखें तो वह निम्न प्रकार हैं-
बिहारी वाजपेयी 1980–1986
लालकृष्ण आडवाणी 1986–1991
मुरली मनोहर जोशी 1991–1993
लालकृष्ण आडवाणी 1993–1998
कुशाभाऊ ठाकरे 1998–2000
बंगारू लक्ष्मण 2000–2001
जन कृष्णमूर्ति 2001–2002
वेंकैया नायडू 2002–2004
लालकृष्ण आडवाणी 2004–2005
राजनाथ सिंह 2005–2009
नितिन गडकरी 2009–2013
राजनाथ सिंह 2013–2014
अमित शाह 2014 – 2020
जगत प्रकाश नड्डा 2020 से वर्तमान



