केंद्र सरकार के द्वारा राज्यों को लिखा गया पत्र, राज्यों को मुफ्त में दी जाएंगी 5.86 लाख वैक्सीन

कोरोना टीकाकरण को तेज गति के साथ चलाने के लिए केंद्र सरकार ने आज विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र लिखा है। जिसमें यह कहा गया है कि केंद्र के द्वारा राज्यों को 5.86 लाख वैक्सीन मुफ्त में दी जाएंगी।

0
441

कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद अब केंद्र सरकार टीकाकरण को तेज गति के साथ चलाने के लिए तैयार हो गई है। केंद्र ने टीकाकरण को लेकर अपनी नीतियों को आज सबके सामने रखा। बताया जा रहा है केंद्र सरकार के द्वारा विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा गया है जिसमें यह बात कही गई है कि प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को 5.86 लाख वैक्सीन केंद्र की ओर से मुफ्त में दी जाएंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत सरकार के माध्यम से मई और जून के पहले पखवाड़े(15 दिन) के दौरान COVID वैक्सीन खुराक के आवंटन और वैक्सीन की खुराक की उपलब्धता पर राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखा हैस जो मई और जून 2021 के दौरान सीधे राज्यों और निजी अस्पतालों द्वारा खरीदी जा सकती हैं।

भारत सरकार ने कहा है कि वैक्सीन निर्माताओं से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा सीधी खरीद के लिए जून 2021 के अंत तक कुल 4,87,55,000 खुराकें भी उपलब्ध होंगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी कोरोना वैक्सीन की दो करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं। इन्हें अगले तीन दिन के भीतर तीन लाख और डोज मिल जाएंगी। केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 20 करोड़ 76 लाख 10 हजार 230 डोज बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराया है। सोमवार सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंक़़डों के मुताबिक इनमें से 16 मई तक 18 करोड़ 71 लाख 13 हजार 705 डोज का इस्तेमाल किया जा चुका है, जिसमें बर्बाद हुई डोज भी शामिल हैं। इस तरह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी दो करो़ड चार लाख 96 हजार 525 डोज उपलब्ध हैं। तीन दिन के भीतर इन्हें 2,94,660 डोज और मिल जाएंगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here