योगी सरकार ने लॉन्च किया ‘मेरी सरकार’ पोर्टल, जानिये जनता को कैसे होगा इससे फायदा

उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने आज 'मेरी सरकार' नाम के एक पोर्टल को लॉन्च कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस पोर्टल के जरिये जनता और सरकार के बीच अच्छे संबंध स्थापित होंगे।

0
643
चित्र साभार: ट्विटर @CMOfficeUP

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मेरी सरकार नाम से एक पोर्टल लॉन्च किया है। मुख्यमंत्री ने इस लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान कहा है कि इस पोर्टल के जरिए हम लोगों के सुझाव जान पाएंगे और इससे सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। यह पोर्टल बेहतर सेवाओं के लिए जाना जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए यूपी सरकार के प्रवक्ता ने कहा है कि पोर्टल का उद्देश्य राज्य सरकार के साथ आम नागरिक के जुड़ाव को और बढ़ाना है। यह शासन की योजनाओं को प्रसारित करने और उन पर आम नागरिकों की राय जानने के लिए एक प्रमुख मंच होगा। ‘MyGov मेरी सरकार’ पोर्टल राज्य के लोगों को उनके विचारों, सुझावों और प्रतिक्रिया को संप्रेषित करने में मदद करेगा। ‘MyGov मेरी सरकार’ पोर्टल जन भागीदारी व सुशासन हेतु एक अभिनव मंच बनेगा।

प्रवक्ता ने बताया कि 26 जुलाई, 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने MyGov पोर्टल का लोकार्पण किया था। प्रधानमंत्री जी की पहल से प्रेरणा लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘MyGov मेरी सरकार’ पोर्टल लॉन्च करने निर्णय लिया है। भारत सरकार का MyGov पोर्टल सरकार और जनता के बीच एक सेतु का कार्य कर रहा है। ‘MyGov मेरी सरकार’ पोर्टल के प्रारम्भ होने से MyGov पोर्टल की पहल का प्रभाव दोगुना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here