मथुरा ने विपक्षियों पर बरसे योगी आदित्यनाथ, बोले : पिछली सरकारें कब्रिस्तान की बाउंड्री बनवाती थीं, आज़ तीर्थ धाम बनवा रहे हैं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज़ मथुरा की मांट विधानसभा में चुनावी रैली करने पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि पिछली सरकारें कब्रिस्तान की बाउंड्री बनबाती थीं, आज़ तीर्थधाम बनबाये जा रहे हैं।

0
139
चित्र साभार: ट्विटर @ANI

मथुरा के मठ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि पिछली सरकार के समय जिस पैसे से कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाई जाती थी, आज BJP सरकार में उसी पैसे को तीर्थ क्षेत्रों के विकास के लिए लगाया जा रहा है- ‘पिछली सरकारों में तो ऐसा लग रहा था कि साक्षात कंस ब्रज क्षेत्र में शासन कर रहा हो’। उन्होंने कहा, ‘ब्रज भूमि की अपनी महत्ता है। यह वही भूमि है जहां जन्म लेकर भगवान श्रीकृष्ण ने इस भूमि को धन्य किया था। याद करिए जब दुनिया उत्तर प्रदेश की तरफ इस तरह देखती थी कि यह मां गंगा और प्रभु श्रीराम की भूमि है। पिछली सरकार ने प्रदेश की छवि को धूमिल किया। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने प्रदेश को दंगों और लूटखसोट की पहचान दी थी’।

राम मंदिर के निर्माण को लेकर उन्होंने कहा- ‘क्या कांग्रेस और सपा के लोग राम मंदिर बनाते। बबुआ से पूछना ही क्या, वो तो अब्बाजान की राह पर चले जाते। जो दंगाइयों के सरपरस्त हैं, उन्हें BJP के विकास कार्य अच्छे नहीं लग रहे हैं। कोरोना में सपा, बसपा और कांग्रेस का कोई पता नहीं था। सभी होम आइसोलेशन में थे। अब चुनाव आया है तो दिखने लगे हैं। जिन्होंने कोरोना काल में जनता को छोड़ दिया था, मैं उन लोगों को बता देना चाहता हूं कि उनके लिए सत्ता दूर की कौड़ी है। अभी सत्ता से दूर भी रहेंगे क्योंकि प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है’।

मांट विधानसभा जीतना चाहती है भारतीय जनता पार्टी

आपको बता दें कि मांग विधानसभा सीट पर हमेशा ही बहुजन समाज पार्टी का कब जा रहा है। 1989 से श्याम सुंदर शर्मा चुनावी मैदान में है। वह ऑल इंडिया कांग्रेस, ऑल इंडिया इंदिरा कांग्रेस तिवारी गुट, अखिल भारतीय लोकतांत्रिक कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और बसपा के बैनर तले 32 साल में 8 चुनाव लड़े। 2012 के विधानसभा चुनाव में जयंत चौधरी ने इस सीट को जीत लिया था हालांकि छह महीने बाद ही जयंत चौधरी ने की सीट छोड़ दी और उपचुनाव में एक बार फिर श्याम सुंदर शर्मा जीते। वहीं भाजपा से मुकाबले की बात करें तो 1989 से 2017 तक श्याम सुंदर ने 4 बार भाजपा प्रत्याशी को नंबर 3 पर धकेला है, जबकि 2 बार जमानत भी जब्त हो गई। 1989 में भाजपा ने जनता दल को समर्थन दिया था। हालांकि, प्रत्याशी हार गया था। भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि इस बार इस विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिल जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here