टीकाकरण अभियान को 6 महीने हुए पूरे, अपने लक्ष्य के मुकाबले लगाये 9 करोड़ ज्यादा टीके

भारत में शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को आज छह महीने पूरे हो गए। इस दौरान तय लक्ष्य के मुकाबले देशभर में नौ करोड़ ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं।

0
549
सांकेतिक चित्र

भारत में शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को आज लगभग 6 महीने पूरे हो चुके हैं। इस दौरान भारत सरकार ने तय लक्ष्य से लगभग 9 करोड़ ज्यादा टीके लगा कर इतिहास रच दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में गुरुवार तक कुल 39.10 करोड़ टीके लगाए गए। बता दें कि देश में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी। आपको बता दें कुछ समय पहले भारत के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा था कि टीकाकरण शुरू होने के छह से सात महीने के भीतर तीस करोड़ टीके लगाए जाने का लक्ष्य है।

देश में 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरूआत हुई, तब से लेकर आजतक देश में 39.10 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। देश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले प्रदेश यूपी में बहुत तेजी के साथ वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यूपी में अब तक कुल 3.2 करोड़ लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। दूसरी लहर में उत्तर प्रदेश सर्वाधिक प्रभावित हुए राज्यों में से एक था। तेजी से टीके लगने के कारण अभी यहां संक्रमण दर 0.1% बनी हुई है, यानी हालात नियंत्रण में हैं। टीकाकरण में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र और तीसरी नंबर पर राजस्थान है। हालांकि देश की राजधानी दिल्ली का नाम इस लिस्ट में शामिल ही नहीं हुआ है।

सर्वाधिक टीके लगाने वाले प्रदेश

उत्तर प्रदेश – 3.2
महाराष्ट्र – 2.9
राजस्थान – 2.2
गुजरात – 2.2
कर्नाटक – 2.1
मध्य प्रदेश – 2.0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here