उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: कवि सम्मेलन मुशायरा के जरिए वोटरों को आकर्षित करेंगी समाजवादी पार्टी, बरेली बदायूं सहित इन स्थानों पर होगा आयोजन

विधानसभा चुनाव 2022 जीतने के लिए समाजवादी पार्टी कवि सम्मेलन और मुशायरों का आयोजन कराएगी। इन आयोजनों के जरिए बरेली, बदायूं, संभल समेत कई जिलों में मुशायरे कराए जाएंगे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया जाएगा।

0
161
चित्र साभार: ट्विटर @samajvadiparty

विधानसभा चुनाव 2022 में अपनी जीत को पक्का करने के लिए समाजवादी पार्टी एक नया और आकर्षक तरीका अपनाने वाली है। जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के द्वारा बदायूं बरेली सहित कई स्थानों पर कवि सम्मेलन मुशायरा का आयोजन किया जाएगा। समाजवादी पार्टी इन कवि सम्मेलन व मुशायरे के जरिए सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देना चाहती है। मुशायरा और कवि सम्मेलन आयोजित करने का फैसला लिया है। इसका आगाज 10 दिसंबर को बस्ती से होगा। सपा ने मुशायरों और कवि सम्मेलन के लिए पार्टी के प्रमुख लोगों को जिम्मेदारी दे दी है। मुशायरों और कवि सम्मेलन का चीफ गेस्ट पार्टी के पुराने और भरोसेमंद नेताओं को बनाया गया है। सबसे पहले बस्ती में कवि सम्मेलन मुशायरा होगा और उसके बाद रुधौली में।

इसके चीफ गेस्ट पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय होंगे।11 को संत कबीर नगर के सिमरियावां में कवि सम्मेलन मुशायरा का आयोजन होगा। यहाँ चीफ गेस्ट पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी होंगे। 12 को मऊ मुख्यालय पर चीफ गेस्ट पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव और संग्राम यादव की मौजूदगी में होगा।13 को गाजीपुर में चीफ गेस्ट पूर्व मंत्री और नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी, 14 को जौनपुर के शाहगंज में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी, 18 को सीतापुर के खैराबाद में पूर्व मंत्री अताउर रहमान, 19 को बरेली में पूर्व मंत्री कमाल अख्तर,20 को बदायूं में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, 21 को संभल में पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर और 22 दिसंबर को अमरोहा में पूर्व मंत्री इकबाल महमूद चीफ गेस्ट के रुप में होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here