अफगानिस्तान संकट पर आया केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान, CAA को लेकर कही बड़ी बात

अफगान संकट का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को जरूरी बताया है। एक समाचार लेख को साझा करते हुए सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि हमारे पड़ोस की ताजा घटना और जिस तरह सिख और हिंदुओं के साथ वहां बर्ताव बताता है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू करना क्‍यों जरूरी है।

0
543
चित्र साभार: ट्विटर @HardeepSPuri

15 अगस्त को राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ने के तुरंत बाद अफगानिस्‍तान की सरकार गिर गई। जिसके बाद से लगातार अफगानिस्तान का हाल बिगड़ता जा रहा है वहाँ के नागरिक दूसरे देशों में शरण ले रहे हैं। विभिन्न देश के लोग अपने वतन में वापस जाना चाहते हैं। इसीलिए सभी देश अपने अपने नागरिकों को अफगानिस्तान से बाहर निकालने की कोशिश में लगे हैं। इसी बीच अफगान संकट का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को जरूरी बताया। एक समाचार लेख को साझा करते हुए सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि हमारे पड़ोस की ताजा घटना और जिस तरह सिख और हिंदुओं के साथ वहां बर्ताव बताता है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू करना क्‍यों जरूरी है।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सरकार अफगानिस्तान से सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। अफगानिस्तान से आने-जाने के लिए मुख्य चुनौती काबुल हवाई अड्डे की परिचालन स्थिति है। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने पहले ट्वीट कर कहा कि काबुल से एयर इंडिया की उड़ान में सवार लोगों में दो नेपाली नागरिक भी शामिल थे। सीएए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों के उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता प्राप्त करने की अनुमति देता है। आपको बता दें नागरिकता संशोधन कानून के अनुसार 3 देशों के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को भारत में नागरिकता दी जा सकती है। इसमें प्रमुख रूप से पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान और बांग्लादेश का नाम शामिल है। इस कानून के अनुसार हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई और जैन समुदाय के लोगों को भारत की नागरिकता मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here