दिल्ली में खालिस्तान समर्थक दो आतंकी गिरफ्तार, दोनों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली से पंजाब की खालिस्तान समर्थक दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आतंकियों ने 15 अगस्त से पूर्व पंजाब को मोगा के उपायुक्त कार्यालय में खालिस्तानी झंडा फहराया था।

0
372

भारत पर लगातार पड़ोसी देशों की निगाहें बढ़ती जा रही हैं। वहीं भारत के अंदर बैठे कुछ लोग भारत के खिलाफ अपने कार्यों का और अपने बयानों का दुरुपयोग कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज दिल्ली से पंजाब के खालिस्तान समर्थक दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। आतंकियों ने 15 अगस्त से पूर्व मोगा उपायुक्त कार्यालय में खालिस्तानी झंडा फहराया था। इस मामले पर अब इन दोनों आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आतंकियों की पहचान इंद्रजीत सिंह गिल और जसपाल सिंह के रूप में हुई हैं।

अभी कुछ ही दिनों पहले दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया था। जिसमें दिल्ली के धौलाकुआं इलाके में एक आईएसआईएस आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया था। मुठभेड़ के दौरान आतंकी ने पुलिस पर फायरिंग की थी आतंकी यूपी का रहने वाला था और उसके घर से कई विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई थी। जिन दो आतंकियों को आज गिरफ्तार किया गया है, पुलिस के अनुसार इन दोनों संदिग्ध आतंकवादियों ने खालिस्तानी झंडा तैयार कराया था और अपने एक साथी के साथ 15 अगस्त से पहले पंजाब के मोगा जिले के उपायुक्त कार्यालय पर तिरंगे को फाड़कर खालिस्तानी झंडा फहरा दिया था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इस घटना में मोगा पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और इन दोनों आतंकियों पर 50 हजार का इनाम रखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here