बॉलीवुड के इन हसीनाओं के पति भी रखते हैं, उनके लिए करवा चौथ व्रत, इस अभिनेत्री ने व्रत को लेकर किया बड़ा खुलासा

भारतीय महिलाओं का बहुत बड़ा त्यौहार करवा चौथ आने वाला है, लेकिन इसके साथ ही बॉलीवुड की हसीनाएं भी यह व्रत करेंगी और इसमें उनका साथ उनके प्यारे पति भी देने वाले हैं।

0
642

भारत में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और अब इसी क्रम में भारत की महिलाओं का सबसे मन पसंदीदा त्योहार करवा चौथ भी आने वाला है, लेकिन यह त्योहार सिर्फ भारत की आम महिलाएं नहीं बल्कि बॉलीवुड की टॉप ऐक्ट्रिस भी अपने पति के लंबी उम्र के लिए करती हैं। बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस करवा चौथ का त्यौहार अपने घरों पर जोरो -शोरों से मनाती हैं, लेकिन बॉलीवुड में हमेशा से एक्ट्रेसस के साथ उनके हैंडसम पति भी अपनी पत्नियों के लिए यह व्रत करते हैं। जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेसस के पति भी अपनी पत्नियों की लंबी उम्र के लिए ये व्रत उनके साथ मिलकर करते हैं और इस बात का खुलासा खुद कई एक्ट्रेसेस कर चुकी हैं।

आज हम आपको उन सेलिब्रिटी कपल के बारे में बतायेंगे, जो करवा चौथ पर एक दूसरे के लिए व्रत करते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर उसकी कुछ तस्वीरें पोस्ट करके अपना प्यार एक दूसरे के लिए दिखाते हैं।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने साल 2009 में एक दूसरे के साथ शादी की थी। शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी है, लेकिन उनके आपस के प्यार को देखकर इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। वहीं शिल्पा हर साल राज के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं और उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था, राज अपनी खुशी के लिए उनके (शिल्पा) के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं और वो भी तब तक पानी नहीं पीते हैं, जब तक शिल्पा उन्हें अपने हाथ से पानी नहीं पिलाती है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

यह ऐसा कपल है, जिसने क्रिकेट की पीच से लेकर बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर तहलका मचाया है, जी हां हम अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की बात कर रहे हैं। अनुष्का और विराट ने साल 2018 में एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे और वो भी दो बार करवा चौथ का त्योहार एक दूसरे के साथ मना चुके हैं, जिसमें अनुष्का और विराट कोहली ने एक दूसरे के लिए व्रत रखा था और इसका खुलासा भी खुद अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर किया था।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

दुनिया की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय भी अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं, लेकिन क्या आपको पता है उनके पति अभिषेक बच्चन भी अपनी पत्नी ऐश्वर्या के लिए व्रत रखते हैं। जी हां, इस बात का खुलासा खुद अभिषेक बच्चन ने पिछले साल करवा चौथ के दिन किया था। दरअसल अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब ऐश्वर्या उनके लिए व्रत रखती थीं, तो उनका भी मन होता था कि वो भी अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए व्रत रखे, इसलिए उन्होंने भी अब ऐश्वर्या के साथ व्रत रखना शुरू कर दिया है और उन्हें काफी अच्छा लगता है।

करीना कपूर और सैफ अली खान

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कई बार बोल चुकी है, कि वो सैफ के लिए कभी भी करवा चौथ का व्रत नहीं रखती है, क्योंकि वह एक पंजाबी हैं और पंजाबी भूखे नहीं रह सकते हैं, लेकिन सैफ उनके लिए जरूर करवा चौथ का व्रत रखते हैं, जो उन्हें काफी अच्छा भी लगता है। करीना ने इंटरव्यू में यह भी कहा था भले ही वह व्रत नहीं रखती है, लेकिन इस त्योहार को सैफ के साथ मिलकर एंजॉय जरूर करती हैं। बता दें करीना हर साल करवा चौथ की पार्टी में नजर आती हैं और अपनी सारी दोस्तों के साथ यह त्यौहार सेलिब्रेट भी करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here