आज है बॉलीवुड के ‘काका’ राजेश खन्ना की पुण्यतिथि, उनकी मोहब्बत में दीवानी लड़कियां भरतीं थी मांग में राजेश के नाम का सिंदूर

आज बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना की पुण्यतिथि है। 18 जुलाई 2012 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। राजेश खन्ना के अभिनय के चलते उस जमाने की अधिकतम लड़कियां राजेश खन्ना की दीवानी हुआ करती थीं। उनके अभिनय के प्रभाव के कारण ही बहुत सारे बच्चों के नाम राजेश रखे गए थे।

0
679

आज बॉलीवुड स्टार राजेश खन्ना की पुण्यतिथि है। अपने दौर के सबसे सफलतम अभिनेताओं में राजेश खन्ना का नाम शामिल होता है। शायद ही कोई ऐसी बात छिपी रह गई होगी जिसे बार बार दोहराया ना गया हो, लेकिन बात जब राजेश खन्ना की होती है तो किस्सों को दोबारा याद करना बेफिजुली नहीं लगता। 18 जुलाई 2012 को राजेश खन्ना के निधन के बाद उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था। लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी उनके चाहने वाले आज भी राजेश खन्ना को भूल नहीं पाए हैं। बॉलीवुड में काम करने वाले अभिनेताओं ने अलग-अलग तरह से नाम कमाया है। धर्मेंद्र से लेकर शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन भी इसी इंडस्ट्री के बड़े नाम रहे हैं। लेकिन अपने दौर में राजेश खन्ना एकमात्र ऐसे अभिनेता थे जिनके ऊपर लड़कियां अपनी जान छिड़कती थी।

राजेश खन्ना पर पुस्तक लिखने वाले यासिर उस्मान ने अपनी पुस्तक में ऐसे ही बहुत से किस्सों का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि एक बंगाल की बुजुर्ग महिला से जब पूछा गया कि आपके लिए राजेश खन्ना क्या हैं?, तो उन्होंने कहा था, ‘आप नहीं समझेंगे…। जब हम उनकी फिल्म देखने जाते थे तो हमारी बकायदा डेट हुआ करती थी। हम मेकअप करके ब्यूटी पॉर्लर जाकर तैयार होकर फिल्म देखने जाते थे। हमें लगता था कि वो जो पर्दे की तरफ से पलके झपका रहे हैं या मुस्कुरा रहे हैं तो वो हमारे लिए ही है। थिएटर में बैठी हर लड़की ये ही महसूस करती थी’। राजेश खन्ना हकीकत में जिस लड़की की ओर देख कर मुस्कुराना दिया करते थे वह लड़की अपना दिल हार जाती थी।

कहा जाता है राजेश खन्ना की दीवानगी लड़कियों में इस कदर थी कि जब राजेश खन्ना कहीं जाते थे तो लड़कियां उनकी सफेद गाड़ी को चूम चूम कर लाल कर दिया करती करतीं थीं। इसी से जुड़ी हुई यह घटना कही जाती है कि कॉलेज फिल्म की शूटिंग के दौरान लड़कियां राजेश खन्ना की इतनी दीवानी हुई थीं। कि कि उनके कपड़े तक फट गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here