टाइपराइटर के जरिए बेहतरीन पोट्रेट बनाता है ये शख्स, सदी के महानायक से लेकर लता मंगेशकर को भेंट कर चुका है पोट्रेट

आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने वाले हैं जो टाइपराइटर की मदद से बेहतरीन पोट्रेट बनाने का काम करता है। उन्होंने अब तक लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन, रतन टाटा जैसे लोगों के पोट्रेट तैयार किए।

0
174

दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति अपनी भावनाओं को अलग-अलग तरह से व्यक्त करता है। एक शायर शायरी के जरिए, एक लेखक अपने लेख के जरिए, संगीतकार अपने संगीत के जरिए और एक मूर्तिकार अपने द्वारा बनाई गई मूर्ति के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करता है।आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो टाइपराइटर के द्वारा अपनी भावनाओं को व्यक्त करता है। जी हां यह शख्स टाइपराइटर से ऐसे पोट्रेट बनाता है जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं।

एक समय था जब हर स्थान पर टाइपराइटर का प्रयोग किया जाता था। लोग अपने ऑफिसों में सरकारी कार्यालयों में टाइपराइटर की मदद से ही डॉक्यूमेंट लिखा करते थे। लेकिन आज के दौर में टाइपराइटर का प्रयोग कम हो गया है। सरकारी कार्यालयों या कोर्ट कचहरी में ही का प्रयोग देखा जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे जो अपने बारे में बता रहे हैं जो टाइपराइटर की मदद से बेहतरीन पोट्रेट बनाने का काम करता है। इस आर्टिस्ट का नाम है उदय तलवरकर। उदय महाराष्ट्र के मुंबई शहर में रहते हैं।

उदय को world record holder typwriter artist भी कहा जाता है। बताया जाता है 1974 में उदय, मायानगरी मुंबई में टाइपिंग की जॉब कर रहे थे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि एक बार दूरदर्शन में एक व्यक्ति टाइपराइटर से कुछ कलाकृति बना रहा था। मैंने सोचा कि मैं भी इतने सालों से टाइपराइटर का प्रयोग कर रहा हूँ। तब उन्होंने सोचा कि मैं भी इस तरह की चित्रकारी कर सकता हूं। इसीलिये सबसे पहले उन्होंने smita patil की पिक्चर ली और उसको ट्रेस किया। फिर typwriter में लगाकर चित्र बनाने की कोशिश की। सबसे पहले डॉट, कोमा या छोटे चिन्हो की मदद से पोट्रेट बनाने का काम किया। ज़ब उनका ये पोट्रेट पूरा हो गया तो उन्होंने इसे एक newspaper में पब्लिश होने के लिए दे दिया। और अगले दिन उदय की मेहनत अख़बार में छप गयी।

आपको बता दें उदय ने मोस्को में 364, A4 साइज की SHEET मिलाकर दुनिया का सबसे बड़ा TYPEWRITER की मदद से पोट्रेट तैयार किया। इसका साइज 22×13 फ़ीट था। आपको बता दें इसे बनाने में उदय को 236 घंटे का समय लगा। आपको बता दें ये पोट्रेट था भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का… उनकी इस कला को देखकर वहां के सभी लोग हैरान रह गए थे कि कोई शख्स टाइपराइटर का ऐसा प्रयोग कैसे कर सकता है? उदय ने लता मंगेशकर के अलावा, बाला साहेब ठाकरे, रविशास्त्री, माधुरी दीक्षित, क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का भी पोट्रेट बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here