2020 से भी ज्यादा भयानक रहा 2021 का काल, दुनिया से दूर हुई ये मशहूर हस्तियां

कोरोना संक्रमण के प्रकोप के कारण वर्ष 2021 में भी भारत की बहुत सारी मशहूर हस्तियों का निधन हुआ। लोग मान रहे थे कि 2020 की तरह 2021 भयानक नहीं होगा। लेकिन 2021 में भी बहुत सारी ऐसी घटनाएं घटित हुई जिन्होंने लोगों को मायूस किया।

0
696

सन 2020 का भयानक दौर हम सभी ने देखा है जब देश के जाने माने अभिनेता तथा राजनेता कोरोना संक्रमण के कारण अपने देश को त्याग रहे थे। 2021 का दौर जब आया तब हर व्यक्ति ने यह सोचा कि पुराने साल के साथ-साथ पुरानी समस्या भी चली जाएगी और एक बार फिर हमारा भारत खुशहाल हो जाएगा। लेकिन 2021 के साल में भी कुछ बदलाव नहीं हुआ बल्कि पहले से भयानक लहराई और न जाने कितने लोगों को मौत के घाट उतार गई? आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे 2021 के वर्ष में देश की किन मशहूर हस्तियों का निधन हुआ है?

दिलीप कुमार

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार का… दिलीप कुमार उर्फ युसूफ खान का नाम पूरे विश्व में शायद ही कोई व्यक्ति होगा जो नहीं जानता हो। अपने अभिनय से लोगों को रुला देने वाले और लोगों का दिल जीतने वाले दिलीप कुमार इसी वर्ष दुनिया को अलविदा कहकर हमेशा के लिए सुपुर्द ए खाक हो गए।

सुरेखा सीकरी

शायरी तथा छोटे पर्दे पर अपना जलवा दिखाने वाली सुरेखा सीकरी का निधन भी 2021 के समय में ही हुआ है। सुरेखा ने कलर्स टीवी के सबसे प्रसिद्ध कार्यक्रम बालिका वधू में दादीसा का किरदार निभाया था। 16 जुलाई की सुबह कार्डियक अरेस्ट के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली थी। वह 76 वर्ष की थीं। एक्ट्रेस पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। दो बार ब्रेन स्ट्रोक भी आ चुका था। 3 बार नेशनल अवॉर्ड विजेता रह चुकीं सुरेखा सीकरी को बड़ी पहचान सीरियल ‘बालिका वधू’ में दादी-सा का रोल निभाने के बाद मिली थी।

रोहित सरदाना

आज तक के मशहूर एंकर और राष्ट्रवादी भाषा के लिए भारत भर में मशहूर पत्रकार रोहित सरदाना का निधन भी वर्ष 2021 में ही हुआ था। आपको बता दें रोहित सरदाना कोरोना संक्रमित हुए थे और उसके बाद हार्ट अटैक आने के कारण उनका निधन हो गया था। रोहित की मृत्यु के बाद पत्रकारिता के पूरे जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी। वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने उनकी मृत्यु पर लिखा था, ‘अब से थोड़ी देर पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है…। ॐ शान्ति।’

मिल्खा सिंह

उड़न सिख के नाम से मशहूर पद्मश्री भारत के महान एथलीट मिल्खा सिंह, चंडीगढ़ PGI में कोविड की जंग लड़ रहे थे। उनका ऑक्सीजन लेवल काफी नीचे गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार 18 जून को रात 11 बजकर 30 मिनट पर मिल्खा सिंह का निधन हो गया था। बीते 17 मई को मिल्खा सिंह कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। तब उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। साल 2014 तक कॉमनवेल्थ गेम्स में वे इकलौते भारतीय एथलीट गोल्ड मेडलिस्ट (पुरुष) थे। 1959 में उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राज कौशल

बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) के पति और फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राज कौशल (Raj Kaushal) का निधन भी इसी वर्ष 30 जून को हुआ था। हार्ट अटैक के चलते राज का निधन हुआ था। राज कौशल (Raj Kaushal) महज 49 साल के थे। राज कौशल एक भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और लोकप्रिय अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति थे। राज ने ‘प्यार में कभी कभी’ और ‘एंथनी कौन है’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

ठाकुर सज्जन सिंह

कई सारी बॉलीवुड फिल्मों और पॉपुलर टीवी शो मन की आवाज प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह का रोल प्ले करने वाले एक्टर अनुपम श्याम का निधन 9 अगस्त को हो गया है। एक्टर यूं तो काफी समय से बीमार चल रहे थे। मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से एक्टर का निधन हो गया। कुछ समय पहले भी अनुपम श्याम अपनी बिगड़ती सेहत की वजह से चर्चा में आए थे। उस समय बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों ने उनकी मदद की थी। मगर इस बार एक्टर जिंदगी से जंग हार गए। उनकी उम्र 65 वर्ष थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here