टीम इंडिया के नए कप्तान को लेकर आया पूर्व सिलेक्टर का बड़ा बयान, कहा- रोहित शर्मा को बनाया जा सकता है टीम का नया कप्तान

0
542

क्रिकेट क्षेत्र में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नए कप्तान की बातें तेज हो गई है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व चीफ सिलेक्टर किरण मोरे ने दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनके बयान के अनुसार रोहित को सीमित ओवरों का कप्तान बनाया जा सकता है। किरण मोरे ने कहा कि टीम इंडिया के टाइट शेड्यूल को देखते हुए भारत जल्द अलग-अलग फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान के फॉर्मूले पर विचार कर सकता है।

किरण मोरे का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में निखरने वाले विराट कोहली एक चालाक कप्तान हैं, लेकिन तीनों फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर पाना किसी के लिए संभव नहीं है। कोहली को भी यह सोचना होगा कि वनडे और टी-20 में वह कितने समय तक कप्तानी कर सकते हैं। हो सकता है कि इंग्लैंड दौरे पर आप इस बारे में चर्चा सुने।

क्या रोहित शर्मा बन सकते हैं नए कप्तान?

रोहित शर्मा की कप्तानी बनने की चर्चाएं क्रिकेट जगत में इसलिए भी है क्योंकि उनका प्रदर्शन पूरे क्रिकेट करियर में बहुत बेहतरीन रहा है। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हैं और उन्होंने अपनी टीम को चैम्पियन भी बनाया है। रोहित ने टीम इंडिया के लिए 10 वनडे और 19 टी20 मैचों में कप्तानी की है।इसलिए ऐसा कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा को सीमित ओवरों का कप्तान बनाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here