तेजस्वी यादव ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद, किया बाढ़ ग्रसित इलाकों का दौरा

तेजस्वी यादव ने बुधवार को दरभंगा जिले का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों को भोजन वितरित किया। इसके अलावा तेजस्वी यादव ने नितीश कुमार की सरकार पर राहत सामग्री में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।

0
368

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव आज बिहार के दरभंगा इलाके में पहुंचे। वहाँ जाकर उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को भोजन वितरित किया और उनका हाल-चाल पूछा। राष्ट्रीय जनता दल के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से तेजस्वी यादव की वीडियो ट्वीट की गई जिसमें लिखा था, “दरभंगा में बाढ़ पीड़ितों के बीच भोजन वितरण करते हुए तेजस्वी यादव नेता, प्रतिपक्ष।” ट्वीट में लिखा था, “मुख्यमंत्री और उनके मंत्री घरों में दुबके बैठे हैं। लोग कोरोना और बाढ़ से त्रस्त हैं। उन्होंने कहा लोग कोरोना से ही नहीं भूख से भी मर रहे हैं।”

और पढ़ें: बिहार की राजनीति में नया मोड़, तेजस्वी यादव ने बताया कौन है,लालू प्रसाद यादव का तीसरा बेटा!

राजद ने नीतीश कुमार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

राष्ट्रीय जनता दल के ऑफिशल टि्वटर हैंडल से जो ट्वीट किया गया उसमें नीतीश कुमार और नीतीश कुमार की सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए। ट्वीट में लिखा था, “लाखों लोग हर साल बाढ़ से विस्थापित हो जाते हैं। अपनी जमा पूंजी गवा देते हैं। अपने मवेशियों से हाथ धो बैठते हैं। राहत के नाम पर केवल घोटाला होता है। इस ट्वीट में कहा गया कि अगर राष्ट्रीय जनता दल सरकार में आई तो बाढ़ का स्थाई समाधान कर दिया जाएगा।”

Image Source: Tweeted by @RJDforIndia

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here