आईपीएल 2020 के लिए UAE रवाना हुई धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कुछ साथी खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद CSK की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी सुरेश रैना UAE में होने वाले आईपीएल 2020 से बाहर हो गए हैं। रैना जल्द भारत वापस भी लौटने वाले हैं।
हालांकि इसके पीछे का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। कहा जा रहा है कि रैना को निजी कारणों से भारत वापस लौटना पड़ रहा है। जिसके बाद अब रैना आईपीएल 2020 के पूरे एडिशन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है।
Suresh Raina has returned to India for personal reasons and will be unavailable for the remainder of the IPL season. Chennai Super Kings offers complete support to Suresh and his family during this time.
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) August 29, 2020
KS Viswanathan
CEO
सीएसके के सीईओ ने ट्विटर पर लिखा, ”सुरेश रैना निजी कारणों से भारत वापस लौट चुके हैं। वह पूरे सीजन के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स इस समय में सुरेश और उनके परिवार को पूरा समर्थन दे रही है। रैना का आईपीएल में नहीं खेलना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत बड़ा झटका है। अब यह देखना होगा कि उनकी जगह चेन्नई सुपरकिंग्स में किसे जगह मिलती है!
बता दें कि सुरेश रैना ने 15 अगस्त को इंटरनेशल क्रिकेट को अलविदा कहा था। इसके बाद उन्होंने चेन्नई में लगे कैंप में हिस्सा लिया था। रैना का अचानक आईपीएल से बाहर होना चेन्नई के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
Image Source: Instagrammed by @sureshraina3


