रैना के आईपीएल 2020 से अपना नाम वापस लिए जाने के बाद से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि रैना चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ सकते हैं और CSK के साथ उनका सफर अब खत्म हो चुका है। हालाँकि UAE से वापस भारत लौटने के बाद इस पूरे मामले को लेकर रैना ने चुप्पी साधी हुई थी। लेकिन अब रैना ने आईपीएल से बाहर होने के बाद पहली बार बयान दिया है।
आईपीएल बीच में छोड़ने के बाद रैना ने इस बात की तरफ इशारा किया है कि वह जल्द चेन्नई सुपर किंग्स के साथ दोबारा जुड़ सकते हैं। Cricbuzz को दिए इंटरव्यू में रैना ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि CSK और उनके बीच किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं है और भारत वापस आने का फैसला उनका निजी फैसला था।
रैना ने कहा,”सीएसके मेरे परिवार की तरह है और माही भाई मेरे लिए सब कुछ हैं। मेरे और CSK के बीच कोई विवाद नहीं है। कोई भी 12 करोड़ ऐसे ही नहीं छोड़ सकता। इसके पीछे कोई ठोस कारण ही रहा होगा। मैं भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले चुका हूँ लेकिन मैं अभी भी युवा हुं और 4-5 साल और आईपीएल खेल सकता हूँ।
चेन्नई में वापसी को लेकर रैना ने कहा, “मैं क्वारंटाइन में लगातार प्रैक्टिस कर रहा था। आप नहीं जानते कि मैं चेन्नई के लिए कब वापसी कर सकता हूं। श्रीनिवासन मेरे पिता की तरह हैं और वह हमेशा मुझे अपने बेटे की तरह देख सकते हैं।
Image Source: Instagrammed by @sureshraina3


