सुदीक्षा के परिवार को मिला समाजवादी पार्टी का साथ, सपा सहायता राशि देकर करेगी परिवार की मदद

दादरी क्षेत्र के डेरी स्केनर गांव की प्रतिभाशाली छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत छेड़छाड़ के विरोध में एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी। अब समाजवादी पार्टी की ओर से ऐलान किया गया है कि वह सुदीक्षा के परिवार की 2 लाख रूपये देकर आर्थिक मदद करेगी।

0
439

1 दिन पहले उत्तर प्रदेश में एक ऐसी शर्मनाक घटना हुई जिससे उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। अमेरिका में भारत सरकार की स्कॉलरशिप से पढ़ने गई एक छात्रा जिसका नाम सुदीक्षा भाटी था, वह अपने देश लॉकडाउन के कारण वापस आई थी और कल कुछ शोहदों ने उसके साथ छेड़छाड़ की जिस छेड़खानी से बचने के कारण एक सड़क दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई।

इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि वे सुदीक्षा के परिवार को 2 लाख रूपये की आर्थिक मदद करेंगे। बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर मंडल जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें हर संभव मदद का वचन दिया।

इसी के साथ-साथ मीडिया की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर का गौरव बढ़ाने वाली प्रतिभाशाली बेटी के साथ हुई दुर्घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए सुदीक्षा भाटी के निधन पर शोक और संवेदना व्यक्त की है। साथ ही पार्टी की ओर से परिवार को 2 लाख की सहायता राशि भी प्रदान की गई है।

इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से महिलाओं पर हो रहे अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। अपराधियों के बढ़ते हौसले से प्रदेश की महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं और महिलाओं में भय व्याप्त हो गया है। घर से बाहर निकलने में अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा देने का भाजपा का वादा पूरी तरह से नाकाम रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here