सोनू सूद ने बताया मदद के लिए रोज़ाना आ रहे हैं कितने हज़ार संदेश, आकड़े देखकर आप भी चौंक जाएंगे

सोनू सूद ने ट्वीट कर बताया कि उनके पास रोज़ाना मदद के लिए 30,000 से भी अधिक संदेश आ रहे हैं। उन्होंने इसके आकड़े भी पेश किए हैं कि आखिर किस प्लेटफॉर्म के जरिए उनके पास कितने संदेश आ रहे हैं।

0
497

लॉकडाउन की शुरूआत से ही अभिनेता सोनू सूद जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आये हैं। लोगों की मदद करने वाली इस मुहिम की शुरूआत उन्होंने महाराष्ट्र में फंसे प्रवासी मजदूरों को घर भेजने से की थी। लेकिन अब किसी भी व्यक्ति की कैसी भी समस्या क्यों न हो, सोनू सूद उसे पूरा करने की कोशिश करते हैं। लाखों लोगों की मदद कर चुके सोनू ने अभी तक अपने कामों की तारीफ नहीं की है। लेकिन अब पहली बार उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वे कितने लोगों की रोज़ाना मदद कर रहे हैं।

सोनू सूद ने हाल ही में एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि लगभग 30,000 मदद के लिए संदेश उनके पास रोज़ाना आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह भी बताया कि किस प्लेटफॉर्म के जरिए उनके पास कितने संदेश आ रहे हैं। सोनू ने लिखा, “1137 मेल, 19000 फेसबुक मेसेज, 4812 इंस्टाग्राम मेसेज और 6741 ट्वीटर मेसेज… यह आज के मदद के लिए संदेश है और औसतन रोज़ाना मुझे इसी संख्या में संदेश मिल रहे हैं।”

सोनू सूद ने यह भी कहा कि वह हर एक व्यक्ति तक मदद पहुँचाना नामुमकिन है, लेकिन अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं। साथ ही यदि उनसे किसी का मेसेज छूट जाता है, तो इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी है। सोनू सूद के इस ट्वीट को लोग जमकर रिट्वीट कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक बाढ़ पीड़ित आदिवासी लड़की की मदद का वादा किया है, जिसका घर और किताबें बाढ़ में बह गईं। इसके अलावा एक शख्स के पास अपने पिता के श्राद्ध कराने के पैसे नहीं थे, उसकी मदद भी सोनू ने की है।

Image Source: Instagrammed by @sonu_sood

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here