शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों की भाजपा में एंट्री, कांग्रेस और आप पर लगाया गुमराह करने का आरोप

सीएए और एनआरसी कानून का विरोध करने वाले शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। साथ ही साथ भाजपा में शामिल होने वाले प्रदर्शनकारियों ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर प्रदर्शनकारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

0
453

सीएए और एनआरसी का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारी एक-एक कर भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं। करीब 3 महीने तक नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के नाम पर शाहीन बाग में विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन से मोहभंग हो गया है। प्रदर्शन में शामिल हुए राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल दिल्ली के सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता शहजाद अली, डॉक्टर मेहरून और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता तबस्सुम हुसैन सहित शाहीन बाग में रहने वाले कई लोगों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।

दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और प्रदेश अध्यक्ष आदर्श गुप्ता ने इन सभी का भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वागत किया। शहजाद अली ने कहा कि राजनीतिक दलों ने अपने फायदे के लिए लोगों को सीएए और एनआरसी पर गुमराह किया। भाजपा के खिलाफ लोगों को खड़ा किया। केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास को आधार मानकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता का कहना था, “मोदी सरकार पर सभी धर्म के लोग विश्वास करते हैं। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किसी भी धर्म या जाति पर केंद्रित नहीं हैं।”

इस कार्यक्रम का संयोजन भाजपा नेता निगहत अब्बास ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रमुख अशोक गोयल देवरा और दिल्ली अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद हारून भी मौजूद रहे।

Image Source: Tweeted by @ANI

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here