तबीयत बिगड़ने के कारण सरोज खान हुई अस्पताल में भर्ती, जानिए क्या आई कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उनकी सेहत में सुधार है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल सकती है।

0
483

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सीनियर कोरियोग्राफर सरोज खान (Choreographer Saroj Khan) के अस्पताल में भर्ती होने की खबर है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें बांद्रा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि राहत की बात ये है कि उनकी तबीयत अब पहले से बेहतर है और जल्द ही वह अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो सकती हैं।

सुरक्षा के मद्देनज़र उनका कोविड-19 टेस्ट भी किया गया, लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उनके परिवार वालों और फैंस के लिए ये एक अच्छी खबर भी कही जा सकती है। सरोज खान 71 वर्ष की हो गई हैं और उन्हें इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कोरियोग्राफर कहा जाता है। शानदार कोरियोग्राफी के लिए उन्हें तीन बार बेस्ट कोरियोग्राफर का नैश्नल अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें: महिला कोरियोग्राफर ने गणेश आचार्य के खिलाफ लगाए गंभीर आरोप, कहा जबरदस्ती एडल्ट वीडियोज़ देखने के लिए करते थे मजबूर

2015 के बाद सरोज खान ने कोरियोग्राफी से तीन साल का ब्रेक लिया था, जिसके बाद उन्होंने कंगना रनौत (Kangna Ranaut) की फिल्म मणिकर्णिका (Manikarnika) से वापसी की थी। इसके बाद उन्होंने करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म कलंक (Kalank) में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का एक गाना भी कोरियोग्राफ किया। माधुरी दीक्षित-सरोज खान की जोड़ी एक हिट जोड़ी मानी जाती है और इस जोड़ी ने मिलकर हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन परफोर्मेंस दी है।

Image attribution : wikipedia

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here