समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिया गया हिरासत में, कन्नौज में सपाओं कार्यकर्ता पर हुआ लाठीचार्ज

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ से हिरासत में ले लिया गया है। वहीं कन्नौज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी हुआ है। इसके अलावा विभिन्न जिलों में समाजवादी पार्टी के नेताओं के घरों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

0
287
चित्र साभार: ट्विटर @samajwadiparty

देशभर में लगातार किसानों का आंदोलन जारी है। फिल्मी अभिनेता तथा अभिनेत्रियों से लेकर, खिलाड़ी और राजनेताओं तक ने इस आंदोलन का समर्थन कर दिया है।पांच सारे लोगों ने इस आंदोलन के समर्थन में अपने अवार्ड भी वापस कर दिए हैं और बहुत सारे लोग अपने अवार्ड वापस कर रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। हम आपको बता दें किसान आंदोलन के समर्थन में अखिलेश यादव घर से बाहर निकल कर प्रदर्शन करने वाले थे,लेकिन जब उन्हें रोका तो वे अपने घर के पास ही बैठ गए और पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा। इससे पहले भी अखिलेश यादव का के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कन्नौज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता किसान यात्रा में शामिल होना चाहते थे। लेकिन जब पुलिस ने उन्हें रोका तो उनकी पुलिस से भिड़ंत हुई और फल स्वरुप वहां पर लाठीचार्ज हुआ। यह बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में समाजवादी पार्टी के नेताओं को नजरबंद किया गया है तथा उनके घरों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बदायूं के दातागंज में सपा जिला अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव एवं उनके बेटे पूर्व ब्लाक प्रमुख अवनीश यादव पुलिस ने आवास के अंदर नजरबंद कर दिया है। पुलिस ने पिता-पुत्र दोनों नेताओं के मोबाइल भी जब्त कर लिए हैं। उझानी में पूर्व मंत्री विमल कृष्ण, बिसौली में पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य भी नजर बंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here