लॉकडाउन के बाद रोहित शर्मा को देना होगा फिटनेस टेस्ट, फेल होने पर वापसी की उम्मीदों को लग सकता है झटका

0
551

वैश्विक महामारी कोरोना के चलते जारी लॉकडाउन के खत्म होने के बाद जब क्रिकेट दोबारा शुरू होगा तो उस समय कुछ खिलाडियों के लिए मैदान पर वापसी करना थोड़ा मुश्किल रहेगा। उन खिलाड़ियों में रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है। दरअसल लॉकडाउन से पहले न्यूजीलैंड दौरे पर रोहित चोटिल हो गए थे। लेकिन इसके बाद कोरोना ने उनकी वापसी पर ब्रेक लगा दिया था। हालांकि रोहित अब चोट से उभर चुके है लेकिन उनका खुद मानना है कि वापसी के लिए उन्हें फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा।

अगर रोहित किसी कारणवश फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाते तो उनकी वापसी की उम्मीद मुश्किल भी हो सकती है। हाल ही में ला लीगा से फेसबुक पर बात करते हुए रोहित ने कहा ‘जब लॉकडाउन घोषित किया गया उससे पहले मैं खेलने के लिए लगभग तैयार था। जब लॉकडाउन की शुरुआत हुई तो पहला हफ्ते मेरा फिटनेस टेस्ट होने वाला था लेकिन अब सबकुछ मानो वापस से पीछे की तरफ धकेल दिया है’।

रोहित ने आगे कहा ‘सब कुछ फिर से ठीक होने के बाद मुझे NCA जाकर फिटनेस टेस्ट देना होगा। एक बार जब मैं फिटनेस टेस्ट में पास हो जाउंगा तब कहीं जाकर मुझे टीम की तरफ से खेलने की इजाजत मिलेगी।’ रोहित फ़िलहाल चोट के बाद से ही लॉकडाउन में है। उन्होंने किसी भी आधिकारिक ट्रेनिंग में अभी तक हिस्सा भी नहीं लिया है। रोहित इस समय जहां है वह जगह रेड जोन में हैं। ऐसे में रोहित के लिए फिर से ट्रेनिंग शुरू करना काफी मुश्किल होने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here