रियल लाइफ टार्जन की हुई मौत, 48 सालों तक जंगली जानवरों के बीच रहने के बाद 8 सालों तक इंसानों के साथ रहे थे ‘हो वैन लैंग’

जानकारी के मुताबिक, 'रियल लाइफ टार्जन' का नाम 'हो वैन लैंग' (Ho Van Lang) तकरीबन 41 साल जंगलों में बिताए थे। इसके बाद उन्हें इंसानों के बीच लाया गया था। लेकिन, आठ वर्षों तक ही वह इंसानों के बीच रह सके। पिछले सोमवार को कैंसर के कारण उसकी मौत हो गई।

0
595

आप सभी ने टार्जन फिल्म तो देखी होगी। आप लोग टार्जन के बारे में भी जानते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी किसी रियल लाइफ टार्जन को देखा है। तो आपको बता दें कि रियल लाइफ टार्जन हो वैन लैंग रियल लाइफ टार्जन थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ही कहा जाता है कि उन्होंने अपने जीवन के 48 साल जंगली जानवरों के बीच बताए थे। वही हुए केवल 8 वर्षों तक इंसानों के साथ जिंदा रह पाए। पिछले सोमवार को ही उनकी मृत्यु हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, 1972 में लैंग के पिता ‘हो वान थान’ वियतनाम की ओर से लड़ाई लड़ रहे थे। अमेरिकी बमबारी में उनके आधे परिवार की मौत हो गई थी। जान बचाने के लिए हो वान अपने बेटे लैंग को लेकर जंगलों में रहने के लिए चले गए थे। दोनों काफी समय तक इंसानी दुनिया से दूर रहे और जंगल में ही अपना जीवन बिताया।

कहा जाता है कि टार्जन और उनके पिता दोनों ही जंगल में रहकर जंगली चीजें काम कर अपना जीवन चला चला रहे थे। इतना ही नहीं वे महिलाओं की उपस्थिति से भी अनजान थे।जॉब इन दोनों के बारे में लोगों को पता चला तो लोगों ने इन्हें इंसानों के बीच लाने की कोशिश की। साल 2013 के बाद से वे इंसानों के बीच रहने लगे।लेकिन टार्जन इंसानी समाज में खुद को ढाल नहीं पाए। और धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ती चली गई। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि उन्हें कैंसर हो गया था। इंसानी खाद्य पदार्थों और और शराब की वजह से हो वैन लैंग का स्वास्थ्य बिगड़ता रहा था। बेहद घने जंगलों में रहते हुए हो वैन लैंग (Ho Van Lang) और उनके पिता यहाँ की फल, सब्जियां, शहद और कई तरह की मांस ही खाते थे। उनके खाने में बंदर, चूहे, सांप, छिपकली, मेंढक, चमगादड़, पक्षियों और मछली सहित कई तरह के मांस भी शामिल होते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here