राजस्थान पुलिस अब दिखाएगी और भी सख्ती, जाब्ते के लिए मिले अतिरिक्त होमगार्ड

0
327

कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए सरकार अब सख्त कदम उठा रही है। सरकार ने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों व जिला कलक्टरों को निर्देश दे दिए हैं। प्रदेशभर के जिलों को करीब एक हजार से अधिक होमगार्ड की अतिरिक्त की स्वीकृति दी है। दौसा जिले को करीब 347 होमगार्ड उपलब्ध कराए हैं। पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि लॉकडाउन को पूरे देश मे 14 अप्रैल तक बढ़ा देने के कारण ,राज्य सरकार से अतिरिक्त जाब्ते की मांग की गई थी। इस पर सरकार ने 347 होमगार्ड की स्वीकृति दे दी है। होमगार्ड को जाब्ते में तैनात किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर रात को सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढऩे पर शहर में कई जगहों महिला अधिकारी भी देर रात तक तैनात हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लॉकडाउन बढ़ाने से पुलिस जवानों की ड्यूटी और बढ़ गई है। ऐसे में अब होमगार्ड मिलने से पुलिस जवानों व होमगार्ड की ड्यूटी का समय निर्धारित कर दिया जाएगा ताकि पुलिस जवान और होमगार्ड को परेशानी नहीं उठानी पड़े। होमगार्ड और पुलिस जवान की डयूटी की मॉनिटरिंग संबंधित थाना एसएचओ व सीओ सर्किल करेंगे। शहर की सुरक्षा एवं लॉकडाउन की मॉनिटरिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेंगे।

पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि तीन दिन से लोगों से घरों से नहीं निकलने की समझाइश कर रहे हैं। अब लॉकडाउन की समयसीमा बढ़ा दी गई है। आमजन को बाहर सड़कों पर आने से रोकने के लिए अब सख्ती बरती जाएगी। गुरुवार से सुरक्षा के और भी कड़े कदम उठाएंगे इसके लिए सभी पुलिस पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। दिन और रात में पुलिस पूरी तरह से चौकसी बरत रहे है, दिन में जहां पूरा शहर बंद किया हुआ है वहीं रात को भी पुलिस पहरा दे रही है। पुलिस ने थानों के आसपास नाकाबंदी भी की है। गश्ती दल थाना क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं। महिला पुलिस अधिकारी भी रात को गश्त पर रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here