राहुल गांधी ने लगाया भाजपा पर आरोप, बोले व्हाट्सएप भाजपा के नियंत्रण में है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने व्हाट्सएप और भारतीय जनता पार्टी के बीच साठगांठ की बात कही

0
404

जैसे पहले चुनाव हारने के बाद सारी पार्टियां ईवीएम मशीन को दोष देती थीं। अब ऐसे ही सारी पार्टियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को दोष देने लगी हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए फर्जी खबर और घृणा फैलाने का आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगाया। पिछले दिनों फेसबुक पर ही आरोप लगाया गया कि उसने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं की पोस्ट पर हेट स्पीच नियम को लागू नहीं किया है। हाल ही में वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में यह कहा गया था कि फेसबुक की कंटेंट पॉलिसीज का भारत में बिना भेदभाव के पालन हो रहा है और बीजेपी पर नरमी बरती जा रही है।

आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका व्हाट्सएप पर नियंत्रण है। उनका यह भी कहना था कि इस प्लेटफार्म को भारत में भुगतान सेवा शुरू करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार से मंजूरी की आवश्यकता है। राहुल गांधी ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया और अपने ट्वीट में लिखा, “अमेरिका की टाइम मैगजीन ने व्हाट्सएप और बीजेपी साठगांठ का खुलासा किया है। 40 करोड़ भारतीयों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाला व्हाट्सएप से भुगतान सेवा शुरू करने के लिए मोदी सरकार की मंजूरी चाहता है, इसलिए बीजेपी का व्हाट्सएप पर होल्ड है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here