भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कुशीनगर पहुंचे। और उन्होंने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। यह यूपी का तीसरा व सबसे लंबे रनवे वाला एयरपोर्ट है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज जब दुनिया पर्यावरण संरक्षण की बात करती है, क्लाइमेट चेंज की चिंता जाहिर करती है, तो उसके साथ अनेक सवाल उठ खड़े होते हैं। लेकिन, अगर हम बुद्ध के सन्देश को अपना लेते हैं तो ‘किसको करना है’, इसकी जगह ‘क्या करना है’, इसका मार्ग अपने आप दिखने लगता है। पीएम मोदी ने कहा कि बुद्ध आज भी भारत के संविधान की प्रेरणा हैं, बुद्ध का धम्म-चक्र भारत के तिरंगे पर विराजमान होकर हमें गति दे रहा है। आज भी भारत की संसद में कोई जाता है तो इस मंत्र पर नजर जरूर पड़ती है- ‘धर्म चक्र प्रवर्तनाय’।
आज एक और महत्वपूर्ण अवसर है- भगवान बुद्ध के तुषिता स्वर्ग से वापस धरती पर आने का!
इसीलिए, आश्विन पूर्णिमा को आज हमारे भिक्षुगण अपने तीन महीने का ‘वर्षावास’ भी पूरा करते हैं।
आज मुझे भी वर्षावास के उपरांत संघ भिक्षुओं को ‘चीवर दान’ का सौभाग्य मिला है- पीएम pic.twitter.com/WoZDmT1YyY
— BJP (@BJP4India) October 20, 2021
भगवान बुद्ध ने कहा था- “अप्प दीपो भव”। यानी, अपने दीपक स्वयं बनो। जब व्यक्ति स्वयं प्रकाशित होता है तभी वह संसार को भी प्रकाश देता है। यही भारत के लिए आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा है। यही वो प्रेरणा है जो हमें दुनिया के हर देश की प्रगति में सहभागी बनने की ताकत देती है।
पीएम मोदी ने इस उद्घाटन के दौरान कहा कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सिर्फ हवाई संपर्क का साधन नहीं होगा। किसान हों, पशुपालक हों, दुकानदार हों, मजदूर हों, स्थानीय उद्योगपति हों-इससे सभी को फायदा होगा। यह व्यापार का पारिस्थितिकी तंत्र बनाएगा। पर्यटन को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा, इससे यहां के युवाओं के लिए रोजगार पैदा होगा।
बुद्ध आज भी भारत के संविधान की प्रेरणा हैं, बुद्ध का धम्म-चक्र भारत के तिरंगे पर विराजमान होकर हमें गति दे रहा है।
आज भी भारत की संसद में कोई जाता है तो इस मंत्र पर नजर जरूर पड़ती है- ‘धर्म चक्र प्रवर्तनाय’- पीएम श्री @narendramodi#यूपी_के_विकास_की_नई_उड़ान pic.twitter.com/3KJkzucGVV
— BJP (@BJP4India) October 20, 2021
पीएम मोदी ने भाषण में कहा कि कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दशकों की आशाओं और उम्मीदों का परिणाम है। मेरी खुशी आज दुगनी है। आध्यात्मिक यात्रा के बारे में उत्सुक होने के नाते, मुझे संतुष्टि की अनुभूति होती है। पूर्वांचल क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में, यह एक प्रतिबद्धता को पूरा करने का समय है। पीएम ने भाषण में कहा कि भगवान बुद्ध से जुड़े स्थानों को विकसित करने के लिए, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के निर्माण पर भारत द्वारा आज विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुशीनगर का विकास, यूपी सरकार और केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में है।
दिवाली और छठ पूजा बहुत दूर नहीं है। ये उत्सव और उत्साह का समय है।
आज महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती भी है, इस पावन अवसर पर कनेक्टिविटी के, स्वास्थ्य के और रोजगार के सैकड़ों करोड़ के नए प्रोजेक्ट कुशीनगर को सौंपते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है- पीएम #यूपी_के_विकास_की_नई_उड़ान pic.twitter.com/HCWBUIDxxd
— BJP (@BJP4India) October 20, 2021
कुशीनगर एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान कहा कि उड़ान योजना के तहत बीते कुछ सालों में 900 से अधिक नए रूट्स को स्वीकृति दी जा चुकी है, इनमें से 350 से अधिक पर हवाई सेवा शुरु भी हो चुकी है। 50 से अधिक नए एयरपोर्ट या जो पहले सेवा में नहीं थे, उनको चालू किया जा चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अंत में कहा कि भारत विश्व भर के बौद्ध समाज की श्रद्धा, आस्था और प्रेरणा का केंद्र है। आज कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ये सुविधा एक प्रकार से उनकी श्रद्धा को अर्पित पुष्पांजलि है।
कुशीनगर में राजकीय मेडिकल कॉलेज बनने से आपको अब इलाज के लिए एक नई सुविधा मिल गई है।
बिहार के सीमावर्ती इलाकों को भी इसका लाभ मिलेगा।
यहां से अनेक युवा डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा कर पाएंगे- पीएम श्री @narendramodi#यूपी_के_विकास_की_नई_उड़ान pic.twitter.com/L68xg4LERE
— BJP (@BJP4India) October 20, 2021