प्रधानमंत्री मोदी ने 6 राज्यों के किसानों से की चर्चा, ममता बनर्जी पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से भारत के 6 प्रमुख राज्यों के किसानों से बात की। 9 करोड़ किसानों के खाते में 18000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इस कार्यक्रम के माध्यम से पीएम ने ममता बनर्जी जमकर निशाना साधा।

0
340
चित्र साभार: ट्विटर @BJP4India

आज 25 दिसंबर है आज के दिन पंडित मदन मोहन मालवीय है और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म हुआ था। आज भारतीय संस्कृति को मानने वाले लोग तुलसी जयंती तथा गीता जयंती मना रहे हैं। वही ईसाई धर्म में आस्था रखने वाले लोग आज क्रिसमस डे मना रहे हैं। इसी बीच भारतीय किसानों को भारत सरकार की ओर से एक बड़ा तोहफा दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से 6 राज्यों के 9 करोड़ किसानों के खाते में 18000 करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री सम्मान निधि की तीसरी किस्त भेजी। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में किसानों पर हो रहे अन्याय की भी बात की। उन्होंने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। इस योजना का लाभ देश के 10 करोड़ 96 लाख किसानों को मिल चुका है।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन को भारत सरकार सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। आज के दिन भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक, सांसद तथा अन्य प्रतिनिधि अपने-अपने इलाकों में किसानों की चौपाल लगा रहे हैं और उन्हें भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी बता रहे हैं। वही आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर कृषि मंत्री द्वारा लिखे गये किसानों के लिए पत्र बाटेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम में कहा,”मुझे बहुत अफसोस है कि पश्चिम बंगाल के 70 लाख किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बंगाल में 23 लाख से अधिक किसानों ने अब तक इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है। लेकिन राज्य सरकार ने वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को इतने समय से रोक रखा है। “

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here