OPPO की सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक

0
467

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी ओप्पो (Oppo) फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक को एक नए लेवल पर ले जाने वाली है। वाइस प्रेज़िडेंट ब्रायन शेन ने जानकारी देते हुए बताया है कि OPPO अपने फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक सुपर VOOC (वोल्टेज ओपन लूप मल्टी-स्टेप कॉन्स्टेंट-करंट चार्जिंग) का अपग्रेडेड वर्जन जल्द ही लांच करने वाली है। साथ ही वाइस प्रेज़िडेंट ब्रायन शेन ने Weibo पर सुपर VOOC के अपग्रेडेड वर्जन का एक टीजर भी जारी किया है. इस अपग्रेड से SuperVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी और भी बेहतर हो जाएगी।

शेन ने इस बात की भी जानकारी दी है कि साल के अंत तक एक नया स्मार्टफोन भी पेश किया जायेगा, SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक अपग्रेडेड वर्जन मिलेगा। साथ में इस फोन में 4,000mAh की बैटरी भी दी जायेगी और इसे फुल चार्ज होने में सिर्फ चंद मिनट ही लगेंगे। हालाँकि इस फ़ोन को कब और कहा लॉन्च किया जायेगा, इस बारे में कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

यह दुनिया का सबसे जल्दी चार्जिंग सपोर्ट करने वाला फोन। मौजूद समय में SuperVOOC फास्ट चार्जिंग की क्षमता 50W है। Oppo कंपनी 50W को बढ़ाकर किस स्तर तक ले जाएगी इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।आपको जानकारी के लिए बता दें कि Oppo Find X SuperVOOC फ़्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करने वाला पहला स्मार्टफ़ोन था, जिसकी कीमत Rs. 61,790 थी।

वहीं खबरें ये भी हैं कि Realme ने भी जल्द ही 80W सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक लॉन्च करने की घोषणा की है। Realme ने दावा किया है कि इस टेक्नोलॉजी के जरिए केवल 20 मिनट में 4,000mAh की बैटरी को पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। अगर श्याओमी की बात की जाये तो इसने भी 100W सुपर चार्ज टर्बो तकनीक लांच करने की घोषणा की है। श्याओमी का दावा है कि 4,000mAh की बैटरी को चार्ज करने में सिर्फ 17 मिनट ही लगेंगे।

इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि Oppo का सुपर VOOC (वोल्टेज ओपन लूप मल्टी-स्टेप कॉन्स्टेंट-करंट चार्जिंग) का अपग्रेडेड वर्जन कितना पावरफुल होने वाला है। सुपर VOOC तकनीक हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होने वाली है, अब हमें अपने स्मार्टफोन को घंटों चार्जिंग में नहीं लगाना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here