छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों पर नक्सलियों ने किया हमला, पुलिस के 5 जवान शहीद 14 घायल

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने डीआरजी जवानों से भरी एक बस में ब्लास्ट कर दिया। इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए तथा 14 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है इस बस में हमले के दौरान 24 जवान सवार थे।

0
347
प्रतीकात्मक चित्र

भारत आज अमर शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव की शहादत का दिवस मना रहा है वहीं एक ऐसी खबर आ चुकी है जो निश्चित रूप से भारत वासियों के लिए काफी दुखद है। दरअसल छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने डीआरजी जवानों की एक बस को बम से उड़ा दिया। इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए और 14 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी ने इस घटना की पुष्टि की है। बस्तर के आईजी पी सुंदरराज का कहना है नक्सल विरोधी अभियान के बाद डीआरजी फोर्स वापस लौट रही थी। उसी दौरान एक आईईडी ब्लास्ट में ड्राइवर समेत 5 जवान शहीद हो गए तथा 14 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पताल तक पहुंचाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि नक्सलवादियों ने घने जंगल का फायदा उठाकर बस को अपना निशाना बनाया। सूत्रों के अनुसार यह माना जा रहा है कि इस हमले में शहीद हुए जवानों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा राज्य में नक्सलवादियों की संख्या कम होती जा रही है और उनका प्रभाव भी घट रहा है। अब सरकार नक्सल विरोधी अभियान को और तेज करेगी। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।

हादसे में देश के लिए कुर्बान हुए यह शहीद

  • जय लाल उईके
  • करन देहारी
  • सेवक सलाम
  • पवन मंडावी
  • विजय पटेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here