लॉन्च हुआ माइक्रोसॉफ्ट का सबसे सस्ता लैपटॉप, जानिए कीमत और उसके प्रमुख फीचर

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के द्वारा एक नया लैपटॉप लॉन्च कर दिया गया है जिससे भारत का सबसे सस्ता लैपटॉप बताया जा रहा है। आपको बता दें कि इस लैपटॉप की कीमत 18523 रूपये बताई जा रही है। और इसमें बहुत सारे बेहतरीन फीचर भी दिए गए हैं।

0
202
सांकेतिक चित्र

माइक्रोसॉफ्ट ने एक सस्ता लैपटॉप लॉन्च किया है। इस लैपटॉप का नाम Surface Laptop SE रखा गया है। आपको बता दें कि इसमें Windows 11 का खास वर्जन दिया गया है जो खास तौर पर स्कूल के लिए डिजाइन किया गया है। यानि इस लैपटॉप का प्रमुख रूप से प्रयोग विद्यार्थी और अध्यापक कर सकेंगे। आपको  बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक Surface Laptop SE कंपनी का सबसे सस्ता Surface लैपटॉप है। इसकी कीमत 249 डॉलर्स (लगभग 18,523 रुपये) है। इतनी कीमत में बेहतर क्वालिटी का शायद ही कोई लैपटॉप मार्किट में मौजूद होगा। आपको बता दें कि इस लैपटॉप की बिक्री अगले साल से शुरू होने वाली है।

कोरोना महामारी आने के बाद देश में अचानक इलेक्ट्रिकल उपकरणों की माँग बड़ी। जिसमे मुख्यरूप से मोबाइल और लैपटॉप शामिल थे। क्यों कि संक्रमण से जनता को बचाने के लिए सभी तरह के शिक्षण संस्थान बंद कर दिये गए थे। ऐसे में सिर्फ ऑनलाइन कक्षाएं ही लग रहीं थीं। ऐसे में गांव देहात के क्षेत्रों में अचानक लैपटॉप की माँग बढ़ी और उसी हिसाब से कम्पनियों ने इसकी कीमत भी बढ़ा दी।

माइक्रोसॉफ्ट के लैपटॉप के प्रमुख फीचर

आपको बता दें कि Surface Laptop SE में 11.6 इंच की स्क्रीन उपलब्ध कराई गयी है। स्क्रीन रिज्योलुशन 1366X768p की है। इस लैपटॉप में ऐस्पेक्ट रेश्यो 16:9 का है। वहीं बताया जा रहा है कि इसमें Intel Celeron N4020 प्रोसेसर दिया गया है। बता दें कि इसे 4GB या 8GB रैम के साथ खरीदा जा सकता है। 64GB और 128GB eMMC का सपोर्ट दिया गया है। इस लैपटॉप में 1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो 720p में वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है। जानकारी के अनुसार इसमें सिंगल USB A पोर्ट, USB Type C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here