जोधा अकबर में सलीमा का किरदार निभाने वाली मनीषा यादव का हुआ निधन, कुछ दिनों पहले ही मनाया था अपने बेटे का पहला बर्थडे

जोधा अकबर में सलीम मां का किरदार निभाने वाली मनीषा यादव का 29 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कुछ दिनों पहले ही मनीषा ने अपने बेटे का पहला बर्थडे मनाया था। उनके निधन से पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

0
596

जोधा अकबर में सलीम आ का किरदार निभाने वाली मनीषा यादव टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं। जोधा अकबर में सलीमा के किरदार ने उन्हें एक नई पहचान दी थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि मनीषा यादव का 29 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मनीषा यादव के निधन के खबर की पुष्टि जोधा- अकबर धारावाहिक में जोधा बेगम का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री परिधि शर्मा ने की है। परिधि शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी के जरिए मनीषा की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मनीषा सलीमा बेगम के किरदार में नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए परिधि ने कैप्शन में लिखा, ‘यह खबर बहुत दिल तोड़ने वाली है, आरआईपी @manisha_Mann।’

मनीषा यादव के निधन की वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है लेकिन उनके निधन में उनके फैंस को मायूस कर दिया है। आपको बता दें कि मनीषा की मौत 1 अक्टूबर को ही हो गई थी लेकिन उनके फैंस अभी तक उन्हें याद कर रहे हैं। अभिनेत्री शिल्पा रायजादा ने मनीषा की आखिरी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मनीषा काश ये खबर झूठी होती। हमारी यादों में तुम हमेशा रहोगी।’

आपको बता दें कि मनीषा यादव का एक बेटा भी है जिसका हाल ही में 1 जुलाई को पहला जन्मदिन मनाया गया था। बेटे के पहले जन्मदिन के मौके पर मनीषा भी काफी खुश थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस के साथ ये खुशी शेयर की थी। बेटे के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘पहला जन्मदिन मुबारक हो मेरे अनमोल बच्चे!!! मेरे छोटे बच्चे आप मेरे जीवन में एक कठिन वर्ष के दौरान रोशनी बनकर रहे हो। मैं आपकी मम्मा बनकर बहुत धन्य और आभारी हूं। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here