लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा को, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने लिया गोद, कोरोना से खोया था पिता को

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने लखनऊ विश्वविद्यालय की एमकॉम की छात्रा सुनिधि श्रीवास्तव को गोद लिया है। छात्रा ने अपने पिता को कोरोना से खो दिया है।

0
520
चित्र साभार: ट्विटर @drdineshbjp

कोरोना में अपने माता-पिता को खोने वाले छात्र-छात्राओं के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय की अपील रंग लाई है। अब तक 48 विद्यार्थियों को गोद लेकर उनकी जिम्मेदारी उठाने के लिए 39 शिक्षक, छह पूर्व शिक्षक व तीन प्रशासनिक अधिकारी आगे आए हैं। इन छात्रों को गोद लेने वालों में उप मुख्यमंत्री एवं लविवि के कामर्स विभाग के शिक्षक डा. दिनेश शर्मा, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय भी शामिल हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षकों, पूर्व शिक्षकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने एक हफ्ते में 47 छात्रों को गोद लिया है। इन सभी ने अपने माता-पिता को कोरोना से खो दिया। इसी कड़ी में शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, कुलपति डा. आलोक कुमार राय ने भी एक-एक छात्रा को गोद लिया। उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने एमकॉम की छात्रा सुनिधि श्रीवास्तव तथा कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने बीबीए की छात्रा दीक्षा अग्रवाल को गोद लिया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने यह निर्देशित किया कि इन छात्रों की न सिर्फ आर्थिक ज़िम्मेदारी उठाई जाए बल्कि उनके सर्वांगीण व समेकित विकास में अपना योगदान किया जाए।

विश्वविद्यालय के कुल 39 शिक्षक, 6 पूर्व शिक्षक और 3 प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों की जिम्मेदारी उठाई है। लाभान्वित छात्रों में से एक छात्रा ज्योति यादव हैं जिन्होंने इस महामारी में अपने पिता को खोया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने उन्हें ईमेल के जरिए संपर्क किया और उनके दुख में भागीदार होते हुए सभी प्रकार की सहायता एवं सहयोग देने का वादा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here