अमेरिका के इस शहर में हुआ 2020 का अंतिम सूर्यास्त, जनवरी 2021 में होगा अगला सूर्योदय

अमेरिका के अलास्का शहर में एक ऐसी जगह है जहाँ साल 2020 का अंतिम सूर्यास्त हो गया है। अब वहाँ पर अगले साल 23 जनवरी को ही अगला सूर्योदय होगा।

0
945
सांकेतिक चित्र

आप दुनिया के ऐसे हिस्से में रहते है, जहाँ रोजाना सूर्योदय और सूर्यास्त होता है। लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसी जगह के बारे में सुना है, जहाँ पर दो महीने तक सूर्योदय ही नहीं होगा। आपको यह बात सुनकर थोड़ी हैरानी जरूर होगी, लेकिन यह बात पूरी तरह से सत्य है। अलास्का, अमेरिका के सबसे बड़े शहरों में से एक है और इसी अलास्का में एक जगह का नाम है उत्कियाविक (UtqiaÄ¡vik)। इस शहर को बैरो (Barrow) के नाम से भी जाना जाता है।

बैरो शहर की कुल आबादी लगभग 4,000 है। हाल ही में 19 नवंबर को इस शहर में साल 2020 का अंतिम सूर्यास्त हुआ है। अब इस शहर में 23 जनवरी, 2021 को ही अगला सूर्यास्त होगा। यह केवल इस साल की बात नहीं है, बल्कि हर वर्ष सर्दियों के दो महीने यहाँ पर सूर्योदय होता ही नहीं है। लगभग 65 दिन तक सूर्य ना निकलने वाली बात को लोग 65 डेज़ ऑफ डार्कनेस (65 days of darkness) या पोलर नाइट (Polar Night) के नाम से भी जानते है।

आखिर ऐसा होता क्यों है?

अब आपके मन में भी एक प्रश्न जरूर उठ रहा होगा, कि आखिर ऐसा होता कैसे है और क्यों केवल अलास्का में ही ऐसा होता है। यह शहर आर्कटिक सर्कल (Arctic Circle) के सबसे उत्तर भाग में स्थित है। और जैसा कि आप जानते ही होंगे कि पृथ्वी अपने अक्ष (Axis) पर गोल चक्कर लगाती है। साथ ही पृथ्वी अपनी धूरी की ओर थोड़ी झुकी हुई भी है। इसी वजह से सर्दियों में दो महीने तक वहाँ पर सूर्य की एक भी किरण नहीं पहुँच पाती है।

क्या शहर दो महीने अंधेरे में डूब जाता है?

यह सब सुनने के बाद आपको ऐसा लग रहा होगा कि इस शहर में दो महीने तक केवल रात ही होगी और घोर अंधेरा छा जाएगा। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। यहाँ पर दिन में कुछ घंटे रोशनी होती है। सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद जितनी रोशनी आपको नज़र आती है, ठीक उतनी ही रोशनी यहाँ पर दिन के समय होती है। वैज्ञानिक भाषा में इसे सिविक ट्वीलाइट (Civic Twilight) कहा जाता है।

कुछ अन्य रोचक जानकारी

आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि अलास्का में इतनी अधिक ठंड पड़ती है कि यहाँ पर नवंबर से लेकर मार्च तक अधिकतम तापमान भी शून्य डिग्री से अधिक नहीं रहता है। वहीं न्यूनतम तापमान -23 डिग्री तक चला जाता है। अंत में एक और मजेदार बात आपको बता दें कि जिस तरह सर्दियों में यहाँ पर 65 दिन तक सूर्योदय नहीं होता, ठीक उसी प्रकार गर्मियों में 82 दिन यहाँ पर सूर्योदय हुआ रहता है। हर वर्ष 12 मई से लेकर 2 अगस्त तक यहाँ पर सूर्यास्त नहीं होता है।

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here