दुनिया में पुष्प की अलग-अलग किस्में पाई जाती हैं। बहुत सारे पुष्प तो ऐसे होते हैं जो मनुष्य को बहुत ही ज्यादा आकर्षित करते हैं। आज हम ऐसे ही एक पुष्प की बात करने जा रहे हैं जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में यह लिखा जा रहा है कि यह नारीलता का फूल (Narilatha flower) हिमालय की पहाड़ियों पर 20 साल में एक बार खिलता है। जिसका आकार नारी की तरह होता है। हालांकि अभी तक इसकी प्रामाणिकता को साबित नहीं किया जा सका है और न ही इसके बारे में कोई ठोस प्रमाण एकत्रित किए जा सके हैं लेकिन सोशल मीडिया पर यह पोस्ट बहुत तेजी से वायरल हो रही है।
अभी तक वनस्पति वैज्ञानिकों को यह नहीं पता है कि इस पुष्प की उत्पत्ति कहां से होती है? यह किस वर्ग और किस जाति के पौधे पर खिलता है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि यह पुष्प दुनिया में नहीं पाया जाता है और इसे फोटोशॉप सॉफ्टवेयर की मदद से ऐसा बनाया गया है, जिससे लोग भ्रमित हो सकें।
उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य सरोजनी अग्रवाल ने भी अपने ट्विटर से एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, “हिमालय में चार वर्ष में एकबार स्त्री आकार के फूल तैयार होते हैं जिसे नारीलता कहते हैं!…क्या अदभुत रचना है परमपिता परमात्मा की!!”
हिमालय में चार वर्ष में एकबार स्त्री आकार के फूल तैयार होते हैं जिसे नारीलता कहते हैं- -क्या अदभुत रचना है परमपिता परमात्मा की …
🙏 जय श्री राम 🙏 pic.twitter.com/CDlTxK41ZV— Dr. Sarojini Agarwal MLC (@BjpSarojini) August 2, 2020