Khatron Ke Khiladi 11- Arjun Bijlani बने खतरों के खिलाड़ी सीजन इलेवन के विनर, जानिए प्राइज मनी के साथ मिला और क्या इनाम?

सबको पीछे छोड़ते हुए अर्जुन बिजलानी खतरों के खिलाड़ी सीजन इलेवन को जीत चुके हैं। खतरों के खिलाड़ी में पहला खिताब जीतने के बाद अर्जुन बिजलानी अपने साथ प्राइज मनी और एक कार भी लेकर गए हैं।

0
596

आज के युग में बहुत सारे रियलिटी शो आप सभी लोगों का मनोरंजन करते हैं। कौन बनेगा करोड़पति और खतरों के खिलाड़ी जैसे कार्यक्रम बहुत सारे लोगों को खूब पसंद आते हैं। लॉग इन कार्यक्रमों के फाइनल रिजल्ट का भी इंतजार करते हुए भी दिखाई देते हैं। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के स्टंट बेस्ड रियेलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11) को अपना नया विनर मिल गया है और इसका ऐलान भी हो चुका है। बताया जा रहा है कि अभिनेता अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) रोहित शेट्टी के शो के इस सीजन के विजेता बन गए हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 जीतने के साथ ही अर्जुन बिजलानी ट्रॉफी और एक नई कार भी अपने घर ले गए हैं। इसके अलावा उन्हें ईनाम में मोटी रकम भी मिली है।

अर्जुन बिजलानी को टक्कर देने के लिए दिव्यांका त्रिपाठी अंत तक टिकी रहीं और खतरों के खिलाड़ी 11 की फर्स्ट रनरअप बन गईं। दिव्यांका का लास्ट टास्क पूरा करने में 20 सेकंड के समय के अंतर से अर्जुन से हार गईं। स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो में अर्जुन और दिव्यांका के अलावा, श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद फाइनलिस्ट थे। इससे पहले एक्टर ने कहा था कि कोरोना वायरस के चलते इस बार खतरों के खिलाड़ी काफी अलग लग रहा था। उन्होंने कहा – ‘इस साल, यह जीतने या हारने के बारे में नहीं है। यह हमारी इच्छा शक्ति को ऊंचा रखने और आगे बढ़ने के बारे में अधिक है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस साल शो में हिस्सा लेने वाला हर एक प्रतिभागी विजेता है क्योंकि यह ऐसी स्थिति है जैसी कभी नहीं रही।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here