जावेद अख्तर ने दिया फिर विवादित बयान, तालिबान से की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना तालिबान से की है जिस पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने आपत्ति दर्ज कराई है। जावेद अख्तर हमेशा ही अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं।

0
531

बॉलीवुड के मशहूर लेखक जावेद अख्तर हमेशा ही अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना तालिबान से कर दी है।  जिस पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक राम कदम ने आपत्ति जताई है। विधायक राम कदम का कहना है कि जब तक जावेद अख्तर माफी नहीं मांगते तब तक उनकी फिल्मों को भारत में नहीं चलने देना चाहिए। विधायक राम कदम का कहना है कि जब तक वह संघ पर दिए अपने बयान पर माफी न मांगें, तब तक देश में उनकी फिल्‍मों की स्‍क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी जाए। जावेद अख्‍तर ने हाल ही में एनडीटीवी से बातचीत में संघ की तुलना तालिबान से की थी। उन्‍होंने संघ के लिए कहा था, ‘जैसे तालिबान इस्‍लामिक स्‍टेट चाहता है, वैसे ही कुछ लोग हैं जो हिंदू राष्‍ट्र चाहते हैं।’ इस पर राम कदम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी करके जावेद अख्‍तर पर निशाना साधा है…

उन्‍होंने वीडियो में कहा है कि संघ व विश्व हिंदू परिषद के करोड़ों कार्यकर्ताओं से जब तक हाथ जोड़कर जावेद अख्तर माफी नही मांगते। तब तक उनकी और उनके परिवार की कोई भी फिल्म इस मां भारती की भूमि पर नहीं चलेगी। राम कदम ने कहा है कि ये संगठन देश के गरीब से गरीब लोगों की मदद करते हैं और जावेद अख्‍तर उनका अपमान कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा, ‘ये टिप्पणी करने से पहले उन्हें यह सोचना चाहिए था कि एक ही विचारधारा वाले लोग अब सरकार चला रहे हैं, राज धर्म को पूरा कर रहे हैं। अगर विचारधारा तालिबानी होती, तो क्या वे ये टिप्पणी कर पाते? इससे पता चलता है कि उनके बयान कितने खोखले हैं?’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here