भारतीय सेना से संबंधित ये रोचक तथ्य हर भारतीय को जानना बेहद ही जरूरी है

0
1056

“जब तक सूरज-चाँद रहेगा, भारतीय सेना का नाम रहेगा”

भारतीय सेनाओं के तीनों अंगों (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) में सबसे बड़ी सेना भारतीय थलसेना (Indian Army) के पास है। इसका हेडक्वार्टर देश की राजधानी दिल्ली में स्थित है। भारतीय सेना का मुख्य उद्देश्य खुद से पहले देश की सेवा करना है। आज भारतीय सेना की बदौलत ही हम अपने घरों में सुख और चैन की नींद ले पाते हैं। हम किसी भी कीमत पर भारतीय सेना के अमुल्य योगदान का अहसान नहीं चुका सकतें।

आज हम भारतीय सेना से संबंधित कुछ ऐसी बातें आपके साथ साझा कर रहे हैं, जिन्हें जानना हर भारतीय के लिए बेहद ही आवश्यक है-

1. भारतीय सेना की स्थापना 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी के शासनकाल के दौरान कोलकाता में हुई थी। भारत का राष्ट्रपति इस सेना का सर्वोच्च सेनापति होता है जो सेना के मुख्य अधिकारी के द्वारा पूरी सेना पर नियंत्रण रखता है।

2. सैन्य दल के मामले में भारतीय सेना विश्व की अमेरीका और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी सेना है।

3. 13,62,500 सक्रीय सेना और 21,00,000 रिज़र्व बल के साथ भारतीय सेना विश्व की दूसरी सबसे बड़ी स्टैंडिंग वालंटियर आर्मी है।

4. प्रथम विश्व युद्ध (1914-1918) के दौरान भारत की ओर से 13 लाख सैनिकों ने मित्र राष्ट्र (Allies) की ओर से युद्ध किया था। इस युद्ध के बाद 74,187 भारतीय सैनिकों की मौत हो गई थी या वे लापता हो गए थे।

5. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भी भारतीय सैनिकों ने मित्र राष्ट्रों की ओर से युद्ध किया था। इस युद्ध के बाद अगस्त 1945 में भारतीय सेना 25 लाख सैनिकों के साथ इतिहास की सबसे बड़ी वालंटियर सेना बन गई थी।

6. 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान सबसे बड़ी संख्या में युद्ध में शामिल हुए सैनिकों को बंधक बनाया गया था। वहीं तकरीबन 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों और सैन्य अधिकारियों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। इस युद्ध के कारण ही बांग्लादेश की स्थापना हुई थी।

7. भारतीय सेना (Indian Army) द्वारा अगस्त 1982 में बनाया गया लद्दाख का बैली ब्रिज विश्व का सबसे ऊंचा ब्रिज है। यह हिमालय की वादियों में द्रास नदी और सुरू नदी के बीच जम्मू-कश्मीर में लद्दाख की घाटी में स्थित है।

8. सियाचीन ग्लेशियर विश्व का सबसे ऊँचा युद्ध का मैदान है, जो समुद्र तट से 5000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ये क्षेत्र भारतीय सेना के द्वारा ही नियंत्रित किया जाता है।

9. 2013 में भारतीय सेना ने ऑपरेशन राहत को अंजाम दिया था, जिसकी गिनती दुनिया के सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन्स में की जाती है। इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने 4640 भारतीय नागरिक और 960 विदेशी नागरिकों समेत कुल 5600 लोगों को यमन के संकट से बाहर निकाला था।

10. परम वीर चक्र भारतीय सैनिकों को उनके अदम्य साहस और युद्ध में दिखाई जाने वाली वीरता के लिए दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है। यह पुरस्कार मरणोपरांत भी दिया जा सकता है।

11. भारतीय सेना (Indian Army) देश की एकमात्र ऐसी सरकारी संस्था है जहां किसी व्यक्ति को धर्म या जाति के बजाय केवल उसकी योग्यता के आधार पर ही भर्ती किया जाता है।

12. असम राइफल्स भारत की सबसे पुरानी अर्द्धसैनिक बल (Paramilitary Force) है, जिसकी स्थापना 1835 में हुई थी। इस सेना को आमतौर पर उत्तर-पूर्वी राज्यों के मित्र के तौर पर जाना जाता है। इस बल को भारतीय सेना में सर्वोच्च स्थान दिया जाता है।

13. भारतीय सेना (Indian Army) विश्व की सबसे बड़ी ऐसी सेना है जहां लोग स्वेच्छा से सेना में भर्ती होते है। साथ ही पूरे विश्व के मुकाबले भारत में सबसे ज्यादा ऐसे लोग मौजूद है, जो एक सैनिक बनकर देश के लिए बलिदान देने को तत्पर रहते है और इस बात पर हमें गर्व महसूस होना चाहिए।

14. संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व शांति के लिए चलाए जाने वाले ऑपरेशन्स में भारतीय सेना की टुकड़ी का हमेशा से ही अहम योगदान रहा है। भारत की ओर से अब तक 43 ऐसे ऑपरेशन्स में भाग लिया जा चुका है, जिनमें 1,60,000 से अधिक सिपाहियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

15. भारतीय सेना (Indian Army) के सिपाही जंगलों में होने वाले युद्ध में भी माहिर माने जाते है। ऐसे प्रशमन और युद्धकला सिखाए जाने वाले भारतीय विद्यालयों को देखने अक्सर अमेरीका, ब्रिटेन और रूस के उच्च अधिकारी भारत का दौरा करते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here