पैरा ओलंपिक में चमके भारत के सितारे, देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गर्जुर ने जैवलिन थ्रो में किया बेहतरीन प्रदर्शन

पैरा ओलंपिक में सोमवार का दिन भारत के लिए बहुत ही शानदार रहा है। आज खबर आई है कि देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने जैवलिन थ्रो में दो और मेडल जीत लियें है। देवेंद्र झाझरिया ने रजत तो सुंदर सिंह ने कांस्य पदक जीता है। इसी के साथ भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में कुल 7 मेडल जीत लिए हैं।

0
591

पैरा ओलंपिक में भी भारतीय खिलाड़ी अब अपने वतन का सम्मान बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आज खबर आई है कि देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने जैवलिन थ्रो में दो और मेडल जीत लियें है। देवेंद्र झाझरिया ने रजत तो सुंदर सिंह ने कांस्य पदक जीता है। इसी के साथ भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में कुल 7 मेडल जीत लिए हैं। आपको बता दें कि स्वर्ण पदक श्रीलंका के Mudiyanselage Herath ने जीता है। उन्होंने 67.79 मीटर का थ्रो किया है। वहीं, देवेंद्र ने 64.35 मीटर और सुंदर सिंह ने 64.01 मीटर दूरे भाला फेंका राजस्थान के चुरु जिले के देवेंद्र झाझरिया ने इससे पहले रियो पैरालंपिक- 2016 में गोल्ड मेडल जीता था।

आपको बता दें कि उनके नाम भारत की ओर से पैरालंपिक में दो बार गोल्ड जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए सोमवार का दिन शानदार रहा है। इससे पहले अवनि लखेरा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता। 9 साल की इस शूटर ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 249.6 का स्कोर बनाया और बेहतरीन प्रदर्शन करने में सफल हुईं। पैरा ओलंपिक्स के इतिहास में भारत का शूटिंग में यह पहला स्वर्ण पदक है। इससे पहले योगेश कथुनिया ने भारत को डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल दिलाया।

आपको बता दें कि रविवार को महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल और ऊंची कूद के एथलीट निषाद कुमार ने रजत पदक जीते, लेकिन विनोद कुमार का चक्का फेंक की एफ52 स्पर्धा में कांस्य पदक उनके क्लासिफिकेशन को लेकर विरोध दर्ज होने के कारण रोक दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here