अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों की मदद के लिए आगे आया भारत, बनाई गई इमरजेंसी एक्स X-Misc बीजा कैटेगरी

भारत सरकार ने अफगानिस्‍तान के मौजूदा हालातों को देखते हुए अपनी वीजा नीति में कुछ बदलाव किया है। इस बदलाव का मकसद अफगानिस्‍तान में फंसे लोगों की मदद करना है। इसके तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय ने e-Emergency X-Misc Visa केटेगरी की शुरुआत कर दी गई है।

0
714
चित्र साभार: ट्विटर @BJP4India

अफगानिस्तान में तालिबानियों के कब्जे के बाद अब अफगानिस्तान में रहने वाले अधिकतर लोग देश छोड़ने के लिए मजबूर हैं। भारत ने भी अपने देश के लोगों को वहां से भारत लाने के लिए कई प्लेन भेज दिए हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि भारत सरकार ने अपनी वीजा नीति में भी बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव का मकसद अफगानिस्तान में फंसे हुए लोगों की मदद करना है। इसके तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय ने e-Emergency X-Misc Visa केटागिरी की शुरुआत कर दी गई है। कैटेगरी खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी, जो तालिबान से अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़ना चाहते हैं।

आपको बता दें कि 15 अगस्त 2021 को तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया और सत्ता पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया। अब उसका सत्‍ता पर काबिज होना महज एक औपचारिकता भर ही रह गया है। तालिबान को लेकर अफगानिस्तान की जनता बहुत ज्यादा डर चुकी है और अपने अपने घर छोड़कर भागने को मजबूर हो गई है। इसकी एक बड़ी वजह है कि वो पूर्व में तालिबान का शासन और उसकी क्रूरता को देख चुके हैं। यही वजह है कि वो जल्‍द से जल्‍द अपने बेहतर भविष्‍य के लिए देश छोड़ना चाहते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए भारत ने वीजा की ये नई कैटेगरी बनाई है। हालांकि सोमवार को संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने दुनिया से अपील की थी कि वो अफगानिस्‍तान नागरिकों की मदद के लिए आगे आएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here