विश्व का एक ऐसा देश जहां पर रास्ते में ईंधन खत्म होने पर मिलती है सजा, जानिए विश्व के विभिन्न देशों से क्यों अलग है ये देश

0
809

जर्मनी देश का नाम आप सभी ने सुना है। जर्मनी का जिक्र वहां के तानाशाह हिटलर की वजह से कई बार हुआ है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस देश की सारी संपदा समाप्त हो गई थी लेकिन वर्तमान में आज जर्मनी दोबारा पूरी ताकत के साथ विश्व के देशों के सामने खड़ा है। जर्मनी से जुड़े हुए बहुत सारे तथ्य ऐसे हैं जिनके बारे में आप नहीं जानते हैं, आज के इस लेख में हम आपको उन्हीं तथ्यों से रूबरू कराएंगे… आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जर्मनी एक ऐसा देश है जहां पर आप कितनी भी तेजी से अपनी गाड़ी चला सकते हैं… यानी कि यदि आप बहुत रफ्तार से गाड़ी सड़क पर चलाते हैं तो आप पर न तो किसी प्रकार का कोई जुर्माना लगेगा और ना आपको कोई भी सजा होगी। लेकिन अगर रास्ते में कहीं आपका ईंधन समाप्त हो जाता है तो आपको जुर्माना भी भरना होगा और इसके लिए आपको सजा भी हो सकती है।

दुनिया में सबसे ज्यादा चिड़ियाघर जर्मनी में ही मौजूद हैं। इसके अलावा दुनिया का सबसे ऊंचा चर्च भी यहीं पर है, जिसका नाम ‘उल्म मिंसटर’ है। इस चर्च की ऊंचाई करीब 530 फीट है। यह इतना बड़ा है कि इसमें दो हजार लोग एक साथ आराम से बैठ सकते हैं। सामान्यता किसी भी व्यक्ति के जन्मदिन से पहले लोग उसे जन्मदिन की बधाइयां देने लगते हैं… जन्मदिन के खास मौके पर जश्न मनाया जाता है केक काटा जाता है। लेकिन जर्मनी में जन्मदिन से पहले विश करना बैड लक माना जाता है और जन्मदिन के मौके पर ही लोग अपने संबंधियों को बधाइयां देते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की सबसे पहली मैगजीन 1663 ईस्वी में जर्मनी में ही लॉन्च हुई थी। आपको बता दें सबसे ज्यादा किताबें छापने वाले देशों की सूची में जर्मनी का नाम भी शामिल है। यहां हर साल 94 हजार से अधिक किताबें छपती हैं। विश्व के विभिन्न देशों में किसी भी व्यक्ति को फोन लगाकर पहले हेलो बोला जाता है.. और उसके बाद अपनी बात कही जाती है। लेकिन जर्मनी में लोग अपना नाम बता कर सीधे ही अपनी बात कह देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here