पराग अग्रवाल से ज्यादा रुपए कमाते हैं सुंदर पिचाई, क्या आप जानते हैं उनकी सैलरी के बारे में

Google के CEO Sundar Pichai को शुरू से ही टेक्नोलॉजी से लगाव था। इस वजह से वो अभी दुनिया के सबसे बड़े टेक जायंट में से एक Google और उसकी पैरेंट कंपनी Alphabet Inc के CEO है। इस कंपनी के सीईओ होने के नाते उनकी कमाई भी करोड़ों में है।

0
146

दुनिया भर में भारतीय लोगों की धूम देखी जाती है। Google के CEO Sundar Pichai को शुरू से ही टेक्नोलॉजी से लगाव था। इस कारण वे अभी दुनिया के सबसे बड़े टेक जायंट में से एक Google और उसकी पैरेंट कंपनी Alphabet Inc के CEO है। इस कंपनी के सीईओ होने के नाते उनकी कमाई भी करोड़ों में है। Celebrity Net Worth के अनुसार सुंदर पिचाई की नेटवर्थ करीब 600 मिलियन डॉलर है। अगर इसे भारतीय रुपये कन्वर्ट करें तो ये लगभग 45 अरब रुपये है। सुंदर लगातार कई सालों से टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने 2015 से 2020 के बीच हर साल 1 बिलियन डॉलर (लगभग 75 अरब रुपये) से ज्यादा की कमाई की।

सुंदर पिचाई की बेस सैलरी 2 मिलियन डॉलर (लगभग 15 करोड़ रुपये) है। लेकिन, उन्होंने बोनस और स्टॉक ग्रांट के जरिए भी मोटी कमाई की है। आपको बता दें कि सुंदर पिचाई को 2015 में गूगल का सीईओ बनाया गया था। वो 2019 में Alphabet के सीईओ बने थे। सुंदर पिचाई का जन्म भारत में हुआ था। उन्होंने Stanford University से डिग्री ली है। उन्होंने वर्ष 2004 में हुए ज्वाइन किया था। गूगल में उन्होंने कुछ पॉपुलर प्रोडक्ट्स जैसे Drive, Gmail और Maps को डेवलप करने में काफी मदद की है। सुंदर पिचाई ने कोरोना वायरस रिलीफ प्रोग्राम में इंडिया को डोनेशन भी दिया है। वो San Francisco Bay Area में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here